महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
रौनाही–ड्योढ़ी संपर्क मार्ग के, चौड़ीकरण को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है।
बभनियावां चौराहा के पास स्थित ईदगाह और मस्जिद का हिस्सा सड़क की जद में आने की बात सामने आई है।
मस्जिद का हिस्सा हटाने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता सक्रिय हो गए हैं।
साधु-संतों ने भी मस्जिद के हिस्से को हटाने की मांग के समर्थन में धरना शुरू किया है।
प्रदर्शन सोहावल तहसील में किया गया, जहां बड़ी संख्या में समर्थक जुटे।
प्रदर्शनकारियों का तर्क है कि राम पथ निर्माण के दौरान मंदिर भी हटाए गए थे।
उनका कहना है कि उसी तर्ज पर सड़क में आने वाला मस्जिद का हिस्सा भी हटाया जाना चाहिए।
संतों ने चेतावनी दी है कि मस्जिद का अतिक्रमित हिस्सा हटे बिना धरना जारी रहेगा।
प्रशासन पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए दबाव बढ़ाया जा रहा है।
एसडीएम सोहावल श्रुति ने बताया कि मस्जिद की पैमाइश के आदेश दे दिए गए हैं और रिपोर्ट पीडब्ल्यूडी को भेजी जाएगी।