
महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या, रामायण मेला समिति, अयोध्या द्वारा 44वें रामायण मेले का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर महंत मिथिलेश नंदनी शरण जी ने संत तुलसीदास जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता रसिक पीठाधीश्वर जनमेजय शरण जी महाराज ने की। इस अवसर पर तुलसी दल पत्रिका का भी विमोचन किया गया। आज के कार्यक्रम में हरे रामदास जी की मंडली द्वारा रामलीला का मंचन किया गया, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर समिति के संरक्षक पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री जी, बड़ा भक्तमाल के महंत अवधेश दास जी महाराज, नागा राम लखन दास, नंद कुमार मिश्रा पेड़ा महाराज, एसएन सिंह, प्रभात शर्मा ,महंत शरद पति त्रिपाठी, डॉ जनार्दन उपाध्याय, रामशरण दास रामायणी, श्रीनिवास पोद्दार, सरदार सुरेंद्र सिंह, संयोजक आशीष मिश्रा एवं चीफ कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स इलाहाबाद रीजन डॉ. शिखा दरबारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए।मंच संचालन कमलेश सिंह ने किया ।
रामायण मेला समिति के संयोजक आशीष मिश्रा ने बताया कि यह मेला 43 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है और इस वर्ष 44वां रामायण मेला आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस मेले में रामायण के विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया जाएगा और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर महंत मिथिलेश नंदनी शरण जी ने कहा कि रामायण मेला एक ऐसा आयोजन है जो हमें भगवान राम की शिक्षाओं को याद दिलाता है और हमें जीवन के सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि यह मेला अयोध्या की संस्कृति और धार्मिक भावना का प्रतीक है