पेज 3 न्यूज़
नई दिल्ली, 23 नवंबर।
साइक्लोन सेन्यार को लेकर मौसम विभाग ने बड़ा अपडेट दिया है। बंगाल की खाड़ी में बन रहा एक सिस्टम धीरे-धीरे मजबूत हो रहा है। ऐसे में संभावना जताई जा रही कि अगले हफ्ते तक यह चक्रवात का रूप ले सकता है। इस तूफान को ‘सेन्यार’ नाम दिया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। मलक्का और दक्षिण अंडमान सागर में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। यह सिस्टम धीरे-धीरे मजबूत होकर बंगाल की खाड़ी में आगे बढ़ेगा और 26 नवंबर के आसपास ये ‘सेन्यार’ चक्रवात में बदल सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि यह सिस्टम पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ेगा। सोमवार को दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में दबाव क्षेत्र बन सकता है। इसके बाद, अगले 48 घंटों में यह दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में और मजबूत होगा। दक्षिण अंडमान सागर में बना यह निम्न दबाव का क्षेत्र अब दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले हफ्ते यह और मजबूत होने की आशंका है। 26 नवंबर को ये साइक्लॉन पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, अभी भी इस बात को लेकर निश्चित नहीं हैं कि चक्रवात बनने के बाद यह किस रास्ते से आगे बढ़ेगा। हालांकि, इसके रास्ते के आधार पर तटीय बंगाल के कुछ हिस्से प्रभावित हो सकते हैं। मौसम विभाग ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे में 105–204 मिमी तक बारिश के आसार हैं। फिलहाल सेन्यार चक्रवात कब और किस सटीक जगह पर लैंडफॉल करेगा यह तय नहीं है। आईएमडी ने कहा कि अभी यह बताना बहुत जल्दबाजी होगी कि चक्रवात तमिलनाडु-आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा या फिर ओडिशा या बांग्लादेश की ओर उत्तर की ओर मुड़ेगा। एक बार जब यह सिस्टम चक्रवात में बदल जाएगा, तो स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी। मौसम विभाग ने कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 28 नवंबर तक भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं।
तमिलनाडु, केरल में 25 नवंबर तक भारी बारिश हो सकती है।
प्रदेश सरकार का बजट ऐतिहासिक- महन्थ गिरीश पति त्रिपाठी मेयर
महेंद्र त्रिपाठी अयोध्या।महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने उत्तर प्रदेश सरकार के बजट को ऐतिहासिक करार दिया है। उन्होंने कहा...
