महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या। डाॅ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अन्तर्गत आवासीय परिसर एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों की सत्र 2025-26 स्नातक तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर तथा परास्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 02 दिसम्बर से प्रारम्भ होगी। विवि के कुलपति कर्नल डाॅ. बिजेन्द्र सिंह के निर्देश पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने 18 दिसम्बर को परीक्षा कार्यक्रम जारी किया। परीक्षा नियंत्रक विनय कुमार सिंह ने बताया कि आवासीय परिसर एवं महावविद्यालयों की स्नातक तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर तथा परास्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 02 दिसम्बर से प्रारम्भ हो रही है। स्नातक की परीक्षा 21 जनवरी तक चलेगी व परास्नातक की परीक्षा 16 दिसम्बर तक होगी। इस संबंध में परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की बेवसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डाॅट आरएमएलएयू डाॅट एसी डाॅट इन पर तथा समस्त महाविद्यालयों की लाॅगिन पर अपलोड है। उन्होंने बताया कि स्नातक एवं परास्नातक प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा कार्यक्रम पृथक से अतिशीघ्र जारी किए जायेंगे। परीक्षा नियंत्रक ने आवासीय परिसर एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों को सूचित करने के साथ अपेक्षा की है कि महाविद्यालय अपने छात्र-छात्राओं को परीक्षा कार्यक्रम से अवगत कराने के साथ परीक्षा सुचारू रूप से सम्पन्न कराये।
प्रदेश सरकार का बजट ऐतिहासिक- महन्थ गिरीश पति त्रिपाठी मेयर
महेंद्र त्रिपाठी अयोध्या।महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने उत्तर प्रदेश सरकार के बजट को ऐतिहासिक करार दिया है। उन्होंने कहा...