महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
आगामी 25 नवंबर 2025 को अयोध्या श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी आरएसएस प्रमुख श्री मोहन भागवत जी के करकमलो से मंदिर के शिखर पर सनातन धर्म के ध्वज की स्थापना होगी
जिसको लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद अयोध्या के पदाधिकारी द्वारा एक बैठक बुलाई गई
जिसमे मुख्य रूप से 25 नम्वर 2025 दिन मगलवार को इस महापर्व दीपावली पर्व को मनाया जाये जिसको लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ, जी अयोध्या के साधु संत, संपूर्ण भारतवर्ष के साधु संतों का आभार व्यक्त करता हूं कि 25 नवंबर देश के लिए ऐतिहासिक दिन होगा इस दिन को हम सभी लोग दीपावली पर्व जैसे मनाया जाये,
अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के प्रदेश महासचिव सूर्यभान सिंह ने कहा कि यह हम सभी के लिए बड़ी गौरव की बात है कि अयोध्या में श्री राम मंदिर बन के तैयार हुआ अब उसके ऊपर सनातन ध्वज फहराया जाएगा जिसके लिए मैं भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं
मुख्य रूप से इस बैठक में कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई
25 नवंबर 2025 दिन मंगलवार को दीपावली उत्सव की तरह मनाया जाए
सभी लोग अपने घरों पर दीपक जलाएं
अयोध्या से एक नया इतिहास रच जाए जब राम मंदिर के शिखर पर ध्वजा लहराए पूरे अयोध्या में केसरिया झंडा लहराया जाए
सभी लोगों ने यह निर्णय लिया कि इस पर्व पर झंडा लहराने के उपरांत सभी लोग एक दूसरे को मिठाइयां और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की पूजा अर्चना करेंगे
अयोध्या से एक ऐतिहासिक संदेश जाना चाहिए पूरे देश को अयोध्या में जब मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के मंदिर के शिकार के ऊपर केसरिया ध्वज लहरा तो रामराज की स्थापना सनातन धर्म की मजबूती, हिंदू राष्ट्र की नई परिकल्पना, के साथ-साथ एक नया सवेरा नया सूर्य उदय हो
इस बैठक में मुख्य रूप से इस विषय पर भी चर्चा हुई कि जब श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर झंडा लहराया जाएगा तो इस खुशी को लेकर गरीबों,अनाथ आश्रम, सभी लोगों को इस खुशी के अवसर पर मिठाई बांटी जाएगी
जब मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के मंदिर के शिखर पर झंडा लहराएगा उसी दिन, अखिल भारतीय छतरियां कल्याण परिषद द्वारा गुप्त हरी घाट पर महाराणा प्रताप की जो मूर्ति स्थापित की गई है वहां पर भी उत्सव मनाते हुए दीपक जलाया जाएगा और महाराणा प्रताप के मूर्ति पर माल्यार्पण भी किया जाएगा
इस बैठक मे मुख्य रूप से,अमित सिंह जिला अध्यक्ष,भूपेंद्र सिंह महानगर अध्यक्ष,अनिल सिंह महानगर उपाध्यक्ष(RBS ),देवेंद्र प्रसाद सिंह जिला महामंत्री,विपिन सिंह संगठन मंत्री महानगर, अनिल सिंह बीकापुर जिला उपाध्यक्ष,शिवमोहन सिंह मुन्ना जिला उपाध्यक्ष,जितेंद्र सिंह मुन्ना जिला उपाध्यक्ष,, मौजूद रहे