महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त का हस्तांतरण किया गया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कृषि भवन अयोध्या पर उप निदेशक कृषि की उपस्थिति में किया गया। किसान दिवस के अवसर पर उपलब्ध सभी संबंधित अधिकारियों एवं 208 सम्मानित किसानों द्वारा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा और सुना गया। इसी प्रकार समस्त विकासखंड स्तर पर विकासखंड के सभागार में किसानों की उपस्थिति में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया।
जनपद अयोध्या 21वीं किस्त के अंतर्गत कुल 347423 किसानों के खाते में सम्मान निधि रु 2000 भेजी गई है। किसानों द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री सम्मान निधि किस्त का प्रयोग अपने खेती की दैनिक आवश्यकताओं हेतु बीज, कीटनाशक, उर्वरक क्रय किए जाने हेतु किया जाता है एवं रोजमर्रा की छोटी जरूरतों हेतु भी इसका उपयोग बहुत ही सुविधाजनक है। जनपद के किसानों द्वारा सम्मान निधि नियमित रूप से प्राप्त होने के लिए प्रधानमंत्री जी एवं सरकार का आभार व्यक्त किया गया।