आर पी तोमर
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास 10 नंबर को कार ब्लास्ट को अंजाम देने वाले मास्टरमाइंड आतंकी डक्टर उमर मोहम्मद को लेकर दो नए खुलासे हुए हैं। उधर, दिल्ली धमाके के आरोपी आतंकी डॉ उमर नबी को नूंह की हिदायत कॉलोनी में कमरा उपलब्ध कराने के आरोप में एक महिला को जांच एजेंसियों ने हिरासत में ले लिया है। एजेंसी कई दिनों से नूंह में जांच कर रही हैं। वहीं हिदायत कॉलोनी से पुलिस ने बैरिकेड्स को हटा दिया है। सूत्र बताते हैं कि करीब 35 वर्षीय महिला को बीती रात एनआईए टीम ने पकड़ लिया। महिला का निकाह राजस्थान में हुआ है। लाल किला के पास बम धमाका करने की प्लॉनिंग कई दिनों पहले पाकिस्तानी हैंडलर के कहने पर डॉ. उमर कर चुका था। सूत्रों की मानें तो 30 अक्तूबर को यूनिवर्सिटी से भागने से पहले उमर ने अपने कमरे में एक वीडियो बनाया था। वायरल इस 1:20 मिनट के वीडियो में अंग्रेजी भाषा पर उसकी पकड़ काफी बेहतर सुनाई दे रही है। अधिकारियों की मानें तो वायरल हुए वीडियो सुनकर स्पष्ट है कि आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के पाकिस्तानी हैंडलर ने उसका पूरी तरह से ब्रेनवॉश कर दिया था। उसे बताया जा चुका था कि तुम्हें आत्मघाती हमला करना है। धमाका करने से पहले बनाए गए वीडियो में चेहरे पर शिकन नहीं है। वहीं, साथी डॉक्टरों ने बताया कि साल 2023 के दौरान लगभग 6 महीने के लिए डॉ. उमर अस्पताल से चला गया था। इस दौरान किसी को भी ये नहीं पता चला कि वह कहां गया है। साथ ही न तो यूनिवर्सिटी ने उसे नौकरी से निकाला। लगभग छह महीने बाद उसने अस्पताल लौटकर वापस से ड्यूटी जॉइन कर ली थी। जूनियर व छात्र होने के चलते ये तो किसी से पूछ नहीं सकते थे कि आखिर वो गया कहां। डॉ. उमर व मुजम्मिल के अन्य बैचमेट सीनियर डॉक्टरों को भी उसके आने-जाने की जानकारी नहीं थी।
डॉक्टर उमर को दे रखी थी यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने छूट
अल फलाह यूनिवर्सिटी का यदि व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल से कोई संपर्क नहीं था तो लाल किला पर बम धमाका करने वाले डॉ. उमर को इतनी छूट क्यों दी जा रही थी। अमर उजाला ने विवि से एमबीबीएस की पढ़ाई कर यहां अप्रेंटिस कर रहे दो डॉक्टरों से बात की। इन्होंने बताया कि डॉ. उमर शुरू से कम क्लास लेता था। वह सप्ताह में एक या दो लेक्चर और वह भी 15-20 मिनट का। दो डॉक्टरों ने बताया कि अस्पताल में डॉ. उमर की ड्यूटी हमेशा शाम या नाइट शिफ्ट में लगाई जाती थी। ये शिफ्ट शाम 5 बजे से रात 12 बजे तक और रात 12 बजे से सुबह 8 बजे तक होती थी। इसके अलावा वह ड्यूटी पर नहीं आता ही था। जब भी कोई मरीज उनकी ड्यूटी टाइम में अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती होता तो उन्हें अक्सर कॉल करके ही बुलाना पड़ता था। बार-बार कॉल करने के बाद ही डॉ. उमर अस्पताल में पहुंचकर इलाज करता। कुछ मिनट रुकने के बाद अन्य सहायक स्टॉफ को निर्देश देकर वह वापस अपने कमरे में चला जाता था। लाल किला के पास कार ब्लास्ट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने फिदायीन मोहम्मद उमर उन नबी के सहयोगी आमिर राशिद अली को गिरफ्तार किया था। वह 10 दिनों की न्यायिक हिरासत में है। इस बीच उसके सरकारी वकील का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया है कि राशिद के चेहरे पर न शिकन है और न ही पछतावा नजर आता है।
प्रदेश सरकार का बजट ऐतिहासिक- महन्थ गिरीश पति त्रिपाठी मेयर
महेंद्र त्रिपाठी अयोध्या।महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने उत्तर प्रदेश सरकार के बजट को ऐतिहासिक करार दिया है। उन्होंने कहा...
