महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
धर्मसेना के प्रमुख संतोष दुबे ने घोषणा की कि 1 दिसंबर मोक्षदा एकादशी को शाम 4:21 बजे से सवाकोसी रामकोट परिक्रमा का शुभारंभ होगा।
परिक्रमा में उन सभी कार सेवकों को आमंत्रित किया जाएगा, जिन्होंने राम मंदिर आंदोलन और निर्माण में योगदान दिया।
प्रेसवार्ता में संतोष दुबे ने राम मंदिर आंदोलन के शहीद कार सेवकों की प्रतिमाएं अयोध्या के प्रमुख चौराहों पर लगाने की मांग की।
उन्होंने परमहंस रामचंद्र दास और अशोक सिंघल की प्रतिमाएं सरयू तट पर स्थापित करने का प्रस्ताव रखा।
आंदोलन के आदि पुरुष पंडित देवी दिन पांडे की प्रतिमा श्रीराम जन्मभूमि परिसर में लगाने की आवश्यकता भी बताई गई।
इन सभी मांगों को लेकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को पत्र भेजे जाएंगे।