
महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या। विधानसभा अयोध्या द्वारा निकाली गई राष्ट्रीय एकता यात्रा के उपरांत स्थानीय क्षेत्रवासियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने विधायक वेद प्रकाश गुप्ता से भेंट की। मुलाकात के दौरान विधायक ने बूथवार यात्रा में सहभागिता, आयोजन व्यवस्था तथा जनसमर्थन की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने सफल और ऐतिहासिक आयोजन के लिए क्षेत्रीय नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं जनता को धन्यवाद देते हुए उनकी सराहना की।
विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि जनसहयोग और समर्पण की भावना से निकली इस यात्रा ने लोगों में राष्ट्रवाद, एकता और सामाजिक समरसता के भाव को और अधिक प्रबल किया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ग्रामसभा और वार्ड से लोगों ने यात्रा में उत्साहपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित की, जिससे यह आयोजन यादगार बन गया।
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे इसी प्रकार नियमित रूप से जनता के बीच रहकर संवाद, संपर्क और संगठन सुदृढ़ीकरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते रहें। विधायक ने कहा कि आने वाले समय में पार्टी के सभी कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं की सक्रिय और जिम्मेदार उपस्थिति आवश्यक एवं अपेक्षित है।
मौके पर गन्ना समिति के उपसभापति सियाराम वर्मा, मंडल अध्यक्ष कपिल देव वर्मा, रिंकू सिंह, अनूप वर्मा, अजीत वर्मा, संग्राम पटेल, रमेश वर्मा, पंकज वर्मा, लाल बहादुर वर्मा, अशोक कुमार वर्मा, सभाजीत वर्मा, लल्लन प्रसाद वर्मा, भरत गुप्ता, अरविन्द गुप्ता, दिनेश मिश्र सहित अन्य लोगों की उपस्थिति रही।