महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
गांधी सभागार में महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी की अध्यक्षता में नगर निगम बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक हुई।
निर्णय लिया गया कि पार्षदों के प्रस्ताव पर 10 लाख रुपये तक के विकास कार्य नगर निगम कराएगा।
सुंदरीकरण किए गए रामनगरी के नौ कुंडों का रखरखाव अब नगर निगम खुद करेगा।
अयोध्या की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक वैश्विक पहचान को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने 1000 करोड़ रुपए का बजट लक्ष्य रखा।
बढ़ती जीएसटी और पर्यटन से शहर की अर्थव्यवस्था मजबूत होने की बात बैठक में कही गई।
अधूरे सड़क–नाली निर्माण, सीवर लाइन के बाद टूटी सड़कों और खराब स्ट्रीट लाइटों पर पार्षदों ने नाराज़गी जताई।
निर्माण विभाग और कुछ कर्मचारियों की लापरवाही पर कार्रवाई का प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित हुआ।
नए नगर निगम कार्यालय भवन के लिए स्वीकृत 108 करोड़ में से निगम के हिस्से के 28 करोड़ की लंबित राशि पर चर्चा हुई।
विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने लंबित 28 करोड़ की राशि जल्द अवमुक्त कराने का आश्वासन दिया।
बैठक में तय हुआ कि तुलसी स्मारक कन्या इंटर कॉलेज में समाजसेवी कृष्णारानी शर्मा की प्रतिमा लगेगी और देवकाली अंडरपास का नाम बलिदानी सैनिक जगदंबा प्रसाद पांडे के नाम पर रखा जाएगा।
