
सिलचर, असम– असम के एनएसएस स्वयंसेवकों की टीम ने रोहतक, हरियाणा में आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर में भाग लिया, जिसमें डॉ. मनोज घोष के नेतृत्व में 20 से अधिक स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। इस टीम में एस. के. रॉय कॉलेज, कटलीचेरा के ओलिका नाथ और सस्टि देब सहित स्वयंसेवक – स्वयंसेविका पायल दास, कुशी कुमारी साहनी, अनिता दास, रानी सिन्हा, प्रोनालिका सिन्हा, पल्लवी दास, अश्मिता कर्मकार, दिशा पॉल, रश्मिम अक्तर मजूमदार, तुषार दास, विराज भूषण नाथ, राज देव, आकाश गोयाला, राहुल रॉय, हरशिव भर, इकबाल अहमद, नेहाद आलोम लस्कर, जहांगीर आलोम लस्कर, शिवाज्योति नंदी, आदि शामिल थे।
शिविर से लौटने पर सीकेएनकेेएच फाउंडेशन, एडुक्रीया ग्लोबल एसोसिएशन, यूथक्रिया ग्लोबल ऑर्गनाइजेशन, सोशियोक्रीया ग्लोबल ऑर्गनाइजेशन, द ह्यूमैनिज्म प्रेरणा टाइम्स ट्रस्ट के संस्थापक डॉ. राघव चंद्र नाथ ने टीम के साथ मुलाकात की तथा डॉ. राघव चंद्र नाथ ने स्वयंसेवकों को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि एनएसएस की गतिविधियों से समाज के लोगों का अच्छा होता है, साथ हि स्वयंसेवकों को भी व्यक्तिगत विकास का अवसर मिलता है।