
महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने अयोध्या में आयोजित रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित किया गया।
बिहार चुनाव पर उन्होंने कहा कि बिहार में प्रचंड बहुमत से एनडीए की सरकार बन चुकी है।
उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में भी भाजपा प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी।
समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार को लेकर उनकी उम्मीदों पर “घड़ों पानी फिर गया।”
बृजेश पाठक ने कहा कि बिहार और यूपी के लोग जाति-धर्म से ऊपर उठकर पीएम मोदी और एनडीए के साथ हैं।
उन्होंने कहा कि यूपी में 2027 के चुनाव में 2017 जैसा इतिहास दोहराया जाएगा और 325 से अधिक सीटें जीतेंगे।
अखिलेश यादव के आरोपों पर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के पास “गुंडई और अराजकता” के अलावा कोई काम नहीं।
बृजेश पाठक ने बताया कि बिहार चुनाव में एक भी मतदाता ने शिकायत नहीं की, चुनाव आयोग के कार्यों की सराहना की।
अयोध्या में 25 नवंबर को होने वाले ध्वजारोहण को लेकर कहा—रामलला का मंदिर बन चुका है और सबसे ऊंची पताका फहराई जाएगी; साथ ही सरदार पटेल को कांग्रेस द्वारा इतिहास में स्थान न देने की बात दोहराई।