
महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
बिहार में नहीं हुआ निष्पक्ष चुनाव, अयोध्या में बोले
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल।
सपा कार्यालय में आयोजित अधिवक्ता सभा के मनोनयन पत्र वितरण समारोह में शामिल हुए।
उन्होंने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को मनोनयन प्रमाण पत्र वितरित किए।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता और अधिवक्ता मौजूद रहे।
श्याम लाल पाल ने कहा कि अधिवक्ता सभा लोकतंत्र की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
उन्होंने शासन में बैठे लोगों पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया।
बिहार विधानसभा चुनाव पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव निष्पक्ष नहीं रहे।
भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी ‘निष्पक्षता’ शब्द का अर्थ ही नहीं जानती।
विपक्षी आवाज़ों को दबाने और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने के आरोप भी लगाए।
अंत में उन्होंने भरोसा जताया कि अधिवक्ता सभा संगठन को और मजबूत करेगी तथा लोकतंत्र बचाने की लड़ाई को निर्णायक मोड़ तक ले जाएगी।