
महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
बिहार एग्जिट पोल पर सपा के पूर्व राज्य मंत्री तेज नारायण पांडे,उर्फ़ पवन का बयान आया सामने।एग्जिट पोल में एनडीए की सरकार बनने की बढ़ोतरी को लेकर कहा, गोदी मीडिया ने फिर से गलत की है भविष्यवाणी। 2024 के लोकसभा चुनाव में भी यही गोदी मीडिया समाजवादी पार्टी को दो सीटे दे रही थी। जिनकी चटनी चाट रहे हैं उनको 78 सीटे दे रही थी।लेकिन मामला पूरा उलट गया।यह जो गोदी मीडिया है इसके बारे में बताने की जरूरत नहीं।उन्होंने बिहार में सरकार बनने का दावा किया,बिहार में महागठबंधन की बढ़त।जनता ने महागठबंधन को तेजस्वी यादव के नेतृत्व में अपार वोट दिया है और तेजस्वी जी की ही सरकार बनेगी।दिल्ली के लाल किला चौक मे ब्लास्ट पर उन्होंने दी प्रतिक्रिया।कहा लाल किला चौक में हुए ब्लास्ट की निंदा की और कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने सरकार से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।