महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
रामनगरी अयोध्या के फॉर एवर लॉन में समाजवादी पार्टी द्वारा वीरांगना ऊदा देवी पासी व झलकारीबाई कोरी का शहीदी शौर्य दिवस 16 नवंबर को मनाया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व फैजाबाद/अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद शिरकत करेंगे। बुधवार को समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव की अध्यक्षता में सहादतगंज सांसद आवास पर कार्यक्रम की तैयारी बैठक आयोजित की गई। तैयारी बैठक को संबोधित करते हुए सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि वीरांगना ऊदा देवी पासी ने लखनऊ के सिकंदराबाद चौराहे पर 16 नवंबर को 36 अंग्रेजों को मार गिराया था इसके बाद अंग्रेज ब्रिगेडियर ने पेड़ पर बैठी वीरांगना ऊदा देवी पासी को गोली मार दी थी उनके बलिदानी दिवस के सम्मान में और झलकारी बाई कोरी, संत रविदास और कई महापुरुषों व संतों के सम्मान में 16 नवंबर को फॉर एवर लॉन में शहीदी शौर्य दिवस आयोजित किया जा रहा है। सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि यह कार्यक्रम ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा।तैयारी बैठक को जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव,पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव,पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे,पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी उर्फ रुश्दी मियां,राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप, सहित दो दर्जन से अधिक नेताओं ने संबोधित किया। सपा प्रवक्ता लवलेश पांडे ने बैठक में जिला उपाध्यक्ष ओपी पासवान, राम जी पाल, आकिब खान, जय सिंह यादव,पृथ्वीराज यादव,डॉक्टर वेद प्रकाश यादव, सोहनलाल रावत,राजू वर्मा, यदुनाथ यादव, धमसादीन मास्टर,प्रहलाद रावत,सुनील कोरी, राम सतन कोरी, रमेश रावत,सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
प्रदेश सरकार का बजट ऐतिहासिक- महन्थ गिरीश पति त्रिपाठी मेयर
महेंद्र त्रिपाठी अयोध्या।महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने उत्तर प्रदेश सरकार के बजट को ऐतिहासिक करार दिया है। उन्होंने कहा...
