महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
अयोध्या में धर्मांतरण की आशंका को लेकर परिजनों ने विद्यालय में किया हंगामा* स्कूल पर कलावा व शिखा कटवाने व पादरी का ड्रेस पहनने का आरोप।
कथावाचक और हिंदू संगठनों के साथ परिजन पहुंचे विद्यालय।
परिजनों ने छात्र को जबरन पादरी का ड्रेस पहनने का लगाया आरोप।
स्कूल के बच्चों पर शिखा और कलवा कटवाने का दबाव बनाने का भी आरोप।
कथावाचक पवन देव महाराज के अगुआई में बजरंग दल और हिंदूवादी संगठनों के साथ परिजन पहुंचे विद्यालय।
विद्यालय प्रशासन की तरफ से नहीं दिया गया कोई संतोषजनक जवाब।
भरतकुंड क्षेत्र के लिटिल फ्लॉवर स्कूल में हिंदू बच्चों के साथ धर्मांतरण जैसी घटना को अंजाम देने का आरोप।
स्कूल में पढ़ रहे हिंदू बच्चों को चंदन, कलावा और शिखा को लेकर विवाद।
स्कूल टीचर के द्वारा बच्चे को प्रताड़ित करने का आरोप।
प्रताड़ना से भयभीत बच्चे ने खुद को कमरे में किया था कैद।
पूर्व में उसी बच्चे की स्कूल प्रबंधन ने द्वारा दबाव बनाए जाने पर बच्चे ने कटवाई थी अपनी शिखा।
विवाद बढ़ने पर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद संगठन के कई सदस्य पहुंचे विद्यालय।
हिंदू संगठनों के द्वारा विरोध करने पर स्कूल के प्रिंसिपल ने मांगी माफी।
मीडिया के कैमरे को देख अपना चेहरा छुपाते नज़र आए लिटिल फ्लावर स्कूल के प्रिंसिपल।
स्कूल प्रबंधन ने धर्म परिवर्तन के आरोप पर कुछ भी बोलने से किया इनकार ।