पेज 3
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने हाल में ही केंद्र सरकार की ट्रिब्यूनल रिफॉर्म्स एक्ट की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई के बीच में ही मामले को पांच-न्यायाधीशों की बेंच को भेजने की मांग पर नाराजगी जताई थी। इस पर अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से माफी मांगी है। अटॉर्नी जनरल ने सर्वोच्च न्यायालय से कहा कि वे अदालत को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हैं और व्यक्तिगत रूप से पेश होकर ट्रिब्यूनल रिफॉर्म एक्ट की वैधता पर अपनी दलीलें रखेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार याचिकाकर्ताओं की चिंताओं पर विचार करेगी और यदि संभव हुआ तो सुधार किए जाएंगे।सीजेआई बी. आर. गवाई और न्यायमूर्ति के. विनोद चंद्रन की पीठ ने गुरुवार को ही अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी से कहा था कि वे अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी की शुक्रवार को अनुपस्थिति के अनुरोध को स्वीकार करेंगे और वे सोमवार को अपनी दलीलें पेश कर सकते हैं। हालांकि, मुख्य न्यायाधीश ने स्पष्ट किया कि अब सुनवाई स्थगित करने का कोई और अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, अब या तो आप अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता का कार्यक्रम छोड़ दें या भाटी को मामले को संभालने का जिम्मा सौंप दें।
प्रदेश सरकार का बजट ऐतिहासिक- महन्थ गिरीश पति त्रिपाठी मेयर
महेंद्र त्रिपाठी अयोध्या।महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने उत्तर प्रदेश सरकार के बजट को ऐतिहासिक करार दिया है। उन्होंने कहा...
