महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर जनसंवाद व घर-घर सम्पर्क के लिए भाजपा महानगर के सभी 56 शक्ति केन्द्रों की बैठकें सम्पन्न हो गईं। बैठकों में पदाधिकारियों को आपसी समन्वय बनाते हुए टोलियां बनाकर घर-घर सम्पर्क करने के निर्देश दिए गए।
सहादतगंज शक्ति केन्द्र पर आयोजित बैठक में पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। जनसंवाद के माध्यम से हर मतदाता तक सरकार की उपलब्धियां पहुंचाना ही हमारा संकल्प है।”
डाभासेमर शक्ति केन्द्र की बैठक में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि “भाजपा का कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। प्रत्येक कार्यकर्ता को मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में पूरी तत्परता से जुड़ना चाहिए ताकि कोई भी पात्र मतदाता छूटने न पाए।”
देवकाली शक्ति केन्द्र की बैठक में महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि “एसआईआर अभियान भाजपा के जनाधार को और मजबूत करेगा। कार्यकर्ता प्रत्येक घर तक जाकर मतदाता सूची के प्रति लोगों को जागरूक करें और संगठन की रीति-नीति से उन्हें जोड़ें।”
फिरोजपुर शक्ति केन्द्र की बैठक में पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि “हर शक्ति केन्द्र भाजपा की शक्ति का प्रतीक है। घर-घर सम्पर्क अभियान से जनता के बीच पार्टी की नीतियों व जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचेगी और भाजपा का आधार और सुदृढ़ होगा।”
अवधपुरी शक्ति केन्द्र की बैठक में महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि “यह अभियान केवल मतदाता सूची सुधार तक सीमित नहीं, बल्कि संगठन सशक्तीकरण का भी माध्यम है। हर कार्यकर्ता को बूथ ही शक्ति का मंत्र अपनाना होगा।”
महानगर महामंत्री शैलेन्द्र कोरी, काशीराम रावत, रामप्रीत वर्मा, दिव्य प्रकाश तिवारी, हेमंत जायसवाल, आलोक द्विवेदी, शशि प्रताप सिंह, कपिल देव वर्मा सहित अन्य पदाधकारियों ने विभिन्न शक्ति केन्द्रो पर बैठक कर दिशा निर्देश दिए।
प्रदेश सरकार का बजट ऐतिहासिक- महन्थ गिरीश पति त्रिपाठी मेयर
महेंद्र त्रिपाठी अयोध्या।महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने उत्तर प्रदेश सरकार के बजट को ऐतिहासिक करार दिया है। उन्होंने कहा...
