महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
रामनगरी की सुरक्षा हुई सख्त, दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद सख्त हुआ रामनगरी का सुरक्षा घेरा , रामनगरी के सभी प्रवेश द्वारों पर की जा रही है चेकिंग, बैरियरो पर तैनात सुरक्षा बलों को किया गया अलर्ट, लगातार सीसीटीवी कैमरे से रामनगरी के प्रवेश द्वारों पर की जा रही है निगरानी, वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे ग्राउंड जीरो पर,राम मंदिर की सुरक्षा का एसपी सुरक्षा ने लिया जायजा, सभी बैरियर और चेकिंग पॉइंट पर किया निरीक्षण, सुरक्षा बलों को किया अलर्ट, अयोध्या के प्रवेश द्वारों पर भी उच्च अधिकारियों ने दिया सख्त सुरक्षा के निर्देश, सभी आने जाने वाली गाड़ियों पर रखी जा रही है निगाह, किया जा रहा है जांच, जांच कर ही दिया जा रहा है नगर में प्रवेश, रामनगरी में हमेशा तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा करता है काम,रेड जोन,यलो जोन और ग्रीन जोन में बांट कर सुरक्षा व्यवस्था की जाती है मजबूत, रामलला के परिसर के साथ-साथ संपूर्ण अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था हुई और भी मजबूत।