महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या में ग्राम प्रधानी चुनाव को लेकर मारपीट हुई जिसमें एक भाजपा विधायक के इशारे पर एक पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया जबकि पीड़ित पक्ष थाने का चक्कर लगा रहा है पीड़ित युवक को पहले गांव में मारा गया उसके बाद थाने के सामने भी उसकी पिटाई हुई, दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, एक पक्षीय कार्रवाई के विरोध में पीड़ित पक्ष के लोगों ने तहसील सदर के सामने तिकोनिया पार्क में धरना शुरू कर दिया है, मामला थाना पूराकलंदर के बरवा गांव का है जहां पर चुनावी प्रधान को लेकर एक युवक भावी प्रत्याशी के पक्ष में उसके साथ घूम रहा था जिसके बाद विपक्षों ने उसको फोन करके बुलाया और उसकी पिटाई कर दी और उसी के खिलाफ थाना पूराकलंदर में भाजपा विधायक की इशारे पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया जबकि पीड़ित के खिलाफ मुकदमा नहीं दर्ज किया गया इसके विरोध में तिकुनिया पार्क में परिवार ने धरना शुरू किया है।
वक्त कभी किसी का सगा नहीं
वक्त का पहिया कैसे करवट बदल लेता है - हम खुद अपने ही पुराने और आज के वक्त का विश्लेषण...