पेज 3 न्यूज़
नई दिल्ली। दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना ने सरकार की सेवाओं में लगे अधिकारियों में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के आदेश पर 16 आईएएस और डीए एनआईसीएस अधिकारियों के तबादले और नई पोस्टिंग की गई है। आदेश तुरंत प्रभाव से लागू होगा। सेवाएं विभाग द्वारा जारी ऑर्डर नंबर 405 के अनुसार, कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। मुख्य नियुक्तियां इस प्रकार हैं:
हेमंत कुमार को स्पेशल सीईओ स्पेशल सेक्रेटरी (अर्बन डेवलपमेंट) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सुनील अंचिपाका को स्पेशल कमिश्नर (ट्रेड एंड टैक्सेज) के साथ स्पेशल सेक्रेटरी (रेवेन्यू) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। एडा राजा बाबू, जो पहले टूरिज्म विभाग में थे, अब स्पेशल रजिस्ट्रार (कोऑपरेटिव सोसायटीज) बनाए गए हैं। यश चौधरी को स्पेशल सेक्रेटरी (हेल्थ) की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। अमोल श्रीवास्तव को डिप्टी कमिश्नर (ईस्ट) के साथ स्पेशल सेक्रेटरी (लैंड एंड बिल्डिंग) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। कनिका को एसडीएम (अलिपुर) बनाया गया है। रघवेंद्र मीना को एसडीएम (करावल नगर) नियुक्त किया गया है। इसके अलावा डीएएनआईसीएस कैडर के कई अधिकारियों की भी तैनाती में बदलाव हुआ है—केसी सुरेंद्र को डिप्टी कमिश्नर एमसीडी बनाया गया है। धर्मेंद्र कुमार को मुख्यमंत्री कार्यालय में अतिरिक्त सचिव के साथ डीसीसीडब्लूएस के एडमिनिस्ट्रेटर का कार्यभार सौंपा गया है। प्रशांत कुमार को मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया है। नरेंद्र एस. पाटी त्रिपाठी को संयुक्त सचिव (प्रशासनिक सुधार) के साथ संयुक्त सचिव (कला, संस्कृति व भाषा विभाग) की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। मुकेश रजोरा को एडीएम (मुख्यालय), राजस्व विभाग बनाया गया है। राधेश्याम मीना को डायरेक्टर (दिल्ली जल बोर्ड) नियुक्त किया गया है। टपदिया श्रीकांत राजेंद्र प्रसाद को डिप्टी कमिश्नर, फूड सेफ्टी विभाग में भेजा गया है। अमोध बर्थवाल को एसडीएम (विवेक विहार) बनाया गया है।
वक्त कभी किसी का सगा नहीं
वक्त का पहिया कैसे करवट बदल लेता है - हम खुद अपने ही पुराने और आज के वक्त का विश्लेषण...
