पेज 3 न्यूज
नई दिल्ली। भारतीय महिला टीम ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की। पीएम ने उन्हें शुभकामनाएं दी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूरी टीम के सिग्नेचर वाली एक जर्सी गिफ्ट की। इसमें नमो लिखा था और इसका नंबर 1 था। पीएम मोदी ने इसके बाद ट्रॉफी के साथ ट्रॉफी के साथ फोटो भी खिंचवाई।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम को जीत के लिए बधाई दी। उन्होंने लगातार तीन हार और सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करने के बाद टूर्नामेंट में उनकी शानदार वापसी की सराहना की। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 2017 में प्रधानमंत्री से हुई मुलाकात को याद किया जब वो विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में हार के बाद ट्रॉफी के बगैर उनसे मिली थीं और अब जब वे ट्रॉफी के साथ उनसे मिली हैं, तो वे उनसे और ज़्यादा बार मिलना चाहती हैं। भारत की विश्व विजेता टीम की की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान कहा, प्रधानमंत्री ने उन्हें प्रेरित किया और वे सभी के लिए प्रेरणा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे आज लड़कियां सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं और यह प्रधानमंत्री की बदौलत है। दीप्ति शर्मा ने कहा कि वह प्रधानमंत्री से मिलने का बेसब्री से इंतज़ार कर रही थीं। उन्होंने 2017 में हुई अपनी मुलाकात को याद किया, जब प्रधानमंत्री ने उनसे कहा था कि वे कड़ी मेहनत करते रहें और तभी वे अपने सपने पूरे करेंगी।’खिलाड़ियों से मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि दीप्ति शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जय श्री राम लिखा है और उनके हाथ पर भगवान हनुमान का टैटू है। उन्होंने कहा कि इससे उन्हें शक्ति मिलती है।
वक्त कभी किसी का सगा नहीं
वक्त का पहिया कैसे करवट बदल लेता है - हम खुद अपने ही पुराने और आज के वक्त का विश्लेषण...
