महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
6 महीने के अंदर सरयू में शत प्रतिशत ट्रीटमेंट होकर नालों का गिरेगा पानी।
“आइए गंगा संग बनाए नदियों का त्योहार” कार्यक्रम का आयोजन अयोध्या में किया गया।
कार्यक्रम डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के प्रेक्षागृह में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नमामि गंगे के सचिव एवं जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग, भारत सरकार के सचिव वी.एल. कांथा राव ने की।
नदियों के प्रति आस्था, एकता और जनसहभागिता का संदेश देना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रहा।
सचिव वी.एल. कांथा राव सरयू तट पर आयोजित देव दीपावली में भी शामिल हुए।
उन्होंने कहा कि सरयू नदी की पवित्रता और स्वच्छता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।
एसटीपी की प्रगति – वर्तमान में 80% गंदा जल ट्रीटमेंट होकर सरयू में गिर रहा है।
6 महीने का लक्ष्य – अगले छह महीनों में 100% गंदे पानी का शोधन कर सरयू में प्रवाहित किया जाएगा।
सहायक नदियों पर फोकस – सभी गंगा की सहायक नदियों की सफाई अभियान भी तेजी से चल रहा है।