महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
अयोध्या के दशरथ समाधि स्थल के पास बनेगी शबरी वन वाटिका। अयोध्या विकास प्राधिकरण 14.44 करोड रुपए की लागत से कराएगा इसका निर्माण। शबरी वन वाटिका में भगवान श्री राम की परम भक्त माता शबरी के जीवन प्रसंग पर आधारित मूर्ति कला अयोध्या आने वाले देश दुनिया के श्रद्धालुओं का बनेगी आकर्षण का केंद्र। माता शबरी के असीम भक्ति और श्री राम के प्रति समर्पण को सम्मान देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा पर रामनगरी में इस वन वाटिका के निर्माण का शासन को भेजा गया प्रस्ताव। इस वाटिका के निर्माण के लिए दशरथ समाधि स्थल के पास सोलर सिटी के सामने 210 एकड़ भूमि की गई प्रस्तावित। पहले चरण में 17 एकड़ क्षेत्र में निर्माण कराया जाएगा, दूसरे चरण में इसे विस्तार देने की बनाई गई है योजना। इस वाटिका में मूर्ति कला के माध्यम से शबरी का भगवान राम के आगमन की प्रतीक्षा करना, उनकी ओर से रास्ता साफ करना, राम को मीठे बेर खिलाने और राम के ओर से नवधा भक्ति का ज्ञान देने के दृश्य जाएंगे उकेरे। लैंडस्केप व सोने की हिरण का स्वरूप होगा आकर्षण का विशेष केंद्र।