पेज 3 न्यूज़
नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने प्रदूषण को लेकर चिंता जताई है। प्रियंका गांधी ने कहा कि पहले वायनाड और फिर बिहार के बछवाड़ा से दिल्ली की हवा में लौटना वाकई परेशान करने वाला है। इस शहर को प्रदूषण ने मानो उस पर एक धुएं और ग्रे रंग का चादर डाल दिया हो। आगे उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि हम सब अपनी राजनीतिक मजबूरियों की परवाह किए बिना एकजुट होकर प्रदूषण के बारे में कुछ कदम उठाएं। कांग्रेस सांसद ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। कांग्रेस नेता ने कहा कि इस भयावह स्थिति को कम करने के लिए वे जो भी कदम उठाएंगे, हम सब उनका समर्थन और सहयोग करेंगे। साल दर साल दिल्ली के नागरिक इस ज़हरीलेपन का शिकार होते हैं और उनके पास कोई उपाय नहीं है। सांस की समस्याओं से जूझ रहे लोग, रोज़ाना स्कूल आने-जाने वाले बच्चे और खासकर बुज़ुर्गों को इस गंदी धुंध को दूर करने के लिए तुरंत काम करने की जरूरत है। प्रियंका गाांधी ने इस मामले पर तुरंत कदम उठाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम रेखा गुप्ता से अपील की है।
वक्त कभी किसी का सगा नहीं
वक्त का पहिया कैसे करवट बदल लेता है - हम खुद अपने ही पुराने और आज के वक्त का विश्लेषण...
