नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश
शासकीय गृह विज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय में 1 नवंबर 2025 को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. कामिनी जैन के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हर्षा चचाने एवं पूजा गोस्वामी के सहयोग से इस दिवस को उल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम में जनभागीदारी अध्यक्ष संध्या थापक, विधायक प्रतिनिधि नैना सोनी, इतिहास विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. आर बी शाह, डॉ. रामबाबू मेहर, डॉ. चंद्रशेखर राज सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान और मध्य प्रदेश गान स्टाफ द्वारा सामूहिक गान किया गया। इसके बाद मध्य प्रदेश के विकास, पर्यटन और सांस्कृतिक महत्व के स्थलों पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन प्राचार्य द्वारा किया गया।
कार्यक्रम प्रभारी डॉ. हर्षा चचाने ने बताया कि महाविद्यालय में मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें निबंध, वाद-विवाद और प्रदर्शनी शामिल हैं।
