महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या.
अयोध्या शहर में सत्रह वर्षीय मुस्लिम बच्ची की हत्या किए जाने पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एहसान मोहम्मद अली उर्फ चौधरी शहरयार के नेतृव में समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित के परिवार से भेंट कर घटना पर दुख प्रकट करते हुए प्रशासन से जल्द से जल्द कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल लोगों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग की ।
चौधरी शहरयार ने गरीब परिवार की आर्थिक मदद करते हुए प्रशासन से माँग की प्रशासन की पीड़ित परिवार को पचास लाख का मुआवज़ा दिया जाए ।पीड़ित परिवार से वार्ता करते हुए चौधरी शहरयार ने कहा की वे व समाजवादी पार्टी इस दुख की घड़ी में परिजनों के साथ हैं ।उन्होंने आश्वस्त किया की समाजवादी पार्टी उनको न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ेगी ।उन्होंने कहा कि इस दुखद घटना को वे राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी के संज्ञान में भी लाएंगे ।
इस प्रतिनिधि मंडल में यूथ ब्रिगेड जिला अध्यक्ष शुऐब ख़ान,जिला उपाध्यक्ष आक़िब ख़ान,विजय बहादुर वर्मा ,जगन्नाथ पाल,युवाजन सभा विधान सभा अध्यक्ष शुऐब ख़ान,दिलावर खाँ,मोहम्मद इद्रीस,फ़ैसल ख़ान,आदि मौजूद थे ।