यदि मन में बैर है तो मंदिर-मस्जिद जाना सैर है,
हृदय में द्वेष छिपाकर झुकना केवल एक हेर-फेर है।
जहाँ प्रेम नहीं, करुणा नहीं, वहाँ कैसी भक्ति की राह,
मन में मैल लिए माथा टेकना,आस्था नहीं,दिखावा है।
माथे पर तिलक,हाथों में माला,दिल में नफरत हो
कैसे मिलेगा प्रभु का आशीष,जब दूषित विचार हो
मस्जिद में सजदा,गुरुद्वारे में सेवा,मंदिर में आरती दीया
सब व्यर्थ है यदि मन में पलता हो नफरत का दीया
न मंदिर ऊँचा,न मस्जिद बड़ी,न गुरुद्वारा महान है,
सबसे पावन वह हृदय है, जिसमें बसता इंसान है।
नानक का संदेश हो, कबीर की वाणी का सार हो,
हर मजहब की बुनियाद में प्रेम और परोपकार हो।
जो भूखे को भोजन दे, वही सच्चा प्रसाद बाँटता है,
जो दुखियों के आँसू पोंछे, वही प्रभु का हाथ थामता है।
जो दुश्मन को भी क्षमा करे, वही इंसानियत का धनी है,
मन में सबके लिए प्रेम हो, उसकी भक्ति सच्ची बनी है।
ईश्वर-अल्लाह एक ही नूर,हर दिल में उसका डेरा है,
नफरत की दीवारें तोड़ो,प्रेम का ही सवेरा है।
किशन धर्मस्थल क़ी यात्रा से पहले मन को पावन बनाओ
बैर मिटाकर मानवता के चरणों में शीश झुकाओ


