महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी आज अयोध्या पहुंचे।
महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आरएलडी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
एयरपोर्ट से जयंत चौधरी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह क्षेत्र गोरखपुर के लिए रवाना हुए।
मीडिया से बातचीत में जयंत चौधरी ने बताया कि वह गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र बचाने के लिए देशव्यापी अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के तहत लोगों और मतदाताओं के बीच जाकर उन्हें जागरूक किया जाएगा।
जयंत चौधरी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग विभाजन की नीति के तहत काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि ऐसे लोग चुनाव आयोग, न्यायालय और सेना के पराक्रम पर भी सवाल उठाते हैं।
जयंत चौधरी ने कहा कि चुनाव हारने के बाद भी वोट चोरी का आरोप लगाया जाता है। इन मुद्दों का मुकाबला करने के लिए गोरखपुर में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
मीडिया से बातचीत के बाद जयंत चौधरी ने सभी पत्रकारों का धन्यवाद किया और अपने काफिले के साथ गोरखपुर के लिए रवाना हो गए।
