महेंद्र त्रिपाठी
2 नवंबर 2026 को यश विद्या मंदिर में सीबीएसई सहोदय अंतर विद्यालय अंडर-19 वॉलीबॉल प्रतियोगिता बालक एवं बालिका वर्ग का आयोजन
मंजिलें उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है I पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है l
ये भावना अगर खेलों में हो तो असीम ऊंचाइयों तक पहुंचा सकती है। इसी मनोबल का अपूर्व परिचय यश विद्या मंदिर, दर्शन नगर में आयोजित वॉलीबॉल सहोदय प्रतियोगिता में देखने को मिला।
यश विद्या मंदिर में CBSE सहोदय के अंतर्गत अंडर-19 वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें कुल 29 टीमों (बालक वर्ग में 21 और बालिका वर्ग में 8) ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ एक अविश्वसनीय, रोमांचक मलखंभ प्रदर्शन के साथ हुआ। इस उत्साहपूर्ण प्रदर्शन ने खिलाड़ियों को भी जोश से भर दिया। तत्पश्चात योग प्रदर्शन ने विद्यार्थियों की शारीरिक सबलता से सभी को आकर्षित किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ पैका फाउंडेशन की डायरेक्टर सरिता उपाध्याय एवं प्रधानाचार्या श्रीमती सरिता त्रिपाठी जीद्वारा* किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सीनियर कोऑर्डिनेटर गिरीश चंद्र वैश्य, जूनियर कोऑर्डिनेटर प्रसून श्रीवास्तव, प्राइमरी कोऑर्डिनेटर वंदना पांडे एवं कार्यक्रम प्रभारी श्री अरुण कुमार सिंह एवं श्री शिवेंद्र सिंह सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ और बच्चे उपस्थित रहे प्रतियोगिता की शुरुआत के.एम. पब्लिक स्कूल व वेदांता ग्लोबल स्कूल के बीच मैच से हुई, जिसमें वेदांता ने पहली जीत दर्ज की।इसी क्रम में यश विद्या मंदिर व के.टी. पब्लिक स्कूल के बीच हुए मैच में KT को मात देते हुए यश के यशस्वी बच्चों ने शानदार जीत दर्ज की। बालिका वर्ग में प्रतियोगिता की शुरुआत यश विद्या मंदिर व IMA के बीच हुए मैच में यश की शेरनियों ने शानदार प्रदर्शन के साथ अपना वर्चस्व स्थापित किया।
अंतर विद्यालय सीबीएसई वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बालक वर्ग की 21 टीमों – यश विद्या मंदिर, अमर पब्लिक स्कूल, MIS इंटरनेशनल, टाइनी टॉट्स, FPS, PPS, MJS एकेडमी, सनबीम, वेदांता ग्लोबल, ग्रामर स्कूल, बाबू गया प्रसाद कॉन्वेंट, KT पब्लिक, इनोवेटिव माइंड्स, MRD इंटरनेशनल, KM स्कूल, विद्या इंटरनेशनल, ब्लूमिंग बड, DN ग्रामरसी एकेडमी, JBS, ARIS व अन्य ने प्रतिभाग किया।
*बालिका वर्ग में 8 टीमों जिनमें – यश विद्या मंदिर, इनोवेटिव माइंड्स एकेडमी, MRD इंटरनेशनल, विद्या इंटरनेशनल एकेडमी, ब्लूमिंग बड पब्लिक स्कूल, ग्रामरसी एकेडमी, अवध इंटरनेशनल / AIS व आर्मी पब्लिक स्कूल ने प्रतिभाग किया ।
बालक वर्ग का फाइनल* यश विद्या मंदिर और ग्रामर्षि अकेडमी के बीच खेला गया इस शानदार मुकाबला में ग्रामर्षि अकेडमी टीम विजेता रही तथा बालिका वर्ग में यश विद्या मंदिर और विद्या इंटरनेशनल के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया जिसमें यश विद्या मंदिर की बालिका टीम को विद्या इंटरनेशनल की टीम ने कड़े मुकाबले में हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया । यश विद्या मंदिर दर्शन नगर की बालक एवं बालिका दोनों ही टीमे उपविजेता रही ।
पुरस्कार वितरण एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ सहोदय का यह टूर्नामेंट सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सरिता त्रिपाठी सीनियर कोऑर्डिनेटर श्री गिरीश चंद्र वैश्य, जूनियर कोऑर्डिनेटर प्रसून श्रीवास्तव, प्राइमरी कोऑर्डिनेटर श्रीमती वंदना पांडेय ने बच्चों को शील्ड मेडल एवं गिफ्ट देकर उन्हें सम्मानित किया l बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रधानाचार्य महोदय ने आशीर्वचन दिए l पुरस्कार वितरण के समय कार्यक्रम प्रभारी श्री अरुण कुमार सिंह, श्री शिवेन्द्र सिंह कोच श्री रंजीत मौर्य , शालिनी सिंह , दीपिका शर्मा वह अमरजीत यादव के कुशल निर्देशन में समापन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम का संचालन श्रीमती संदीपा शुक्ला के निर्देशन में वैभव सिंह, सुजल सिंह, प्रतीक सिंह व राज गौड़* ने किया।
प्रतियोगिता को निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने में सुश्री स्नेहा वर्मा, पिंकी सोनकर, तरन चावला, हरिओम पांडे, सत्यम मिश्रा, अभय सिंह, प्रिया जी, रमाकांत पांडे* ने निर्णायक एवं रेफरी के रूप में के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रतियोगिता में आई हुई सभी टीमों के खिलाड़ियों एवं उनके कोच व मैनेजर ने यश विद्या मंदिर में आयोजित हुई वॉलीबॉल प्रतियोगिता की व्यवस्थाओं की मुक्त कंठ से सराहना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की सहयोगी टीम राजकुमारी तिवारी, आशुप्रिया, नेहा ,साधना, सावन ,नीलम, विकास ,पूनम , मनीष, जनार्दन राघव, कालेन्द्र पाण्डेय, अशोक सिंह, जटाशंकर सिंह, नूपुर श्रीवास्तव का विशेष योगदान रहा ।

