
महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या। अयोध्या की प्रमुख समाजसेवी, कुशल शिक्षिका एवं दिव्यांगजनों की शिक्षा और सेवा के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान रखने वाली डॉ. रानी अवस्थी का मंगलवार सुबह आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से अयोध्या के सामाजिक एवं शैक्षिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
परिजनों के अनुसार, देर रात करीब तीन बजे सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें निर्मला हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनका पार्थिव शरीर गोलाघाट स्थित आवास पर है।
*उनकी अंतिम यात्रा आज दिन में 12 बजे गोलाघाट स्थित आवास से निकलेगी।
