दूसरों से तुलना करके,अपनी खुशियाँ न मिटाइए,
जो मिला है जीवन में,उसका मोल पहचानिए,
हर किसी की राह अलग है,हर किसी की कहानी,
अपनी दुनियाँ में भी छिपी है,खुशियों की निशानी।
किसी के पास दौलत है,कोई शोहरत को तरसता है,
कोई महलों में रहकर भी,सुकून के लिए भटकता है,
आपके पास जो अपनापन है,कोई उसके लिए रोता है,
जिसे साधारण समझते हैं,कोई उसका सपना संजोता है
किसी को रोटी मिल जाए,तो वह किस्मत मानता है,
कोई अपनों के साथ के लिए,हर पल फरियाद करता है,
आपके जीवन की छोटी खुशियाँ,किसी का अरमान हैं,
जिन्हें आप नज़रअंदाज़ करें,वही किसी की जान हैं।
न दूसरों की चमक देखकर,अपने दीप बुझाइए,
न किसी की ऊँची उड़ान से,अपना हौसला गिराइए,
आपकी अपनी खूबियाँ हैं,अपना अलग मुकाम है,
खुद को स्वीकार कर लेना ही,खुशियों का पैगाम है।
शुक्रगुज़ार रहिए उस रब के,जिसने जीवन दिया है,
छोटी-छोटी खुशियों में भी,आनंद का संसार दिया है,
किशन तुलना छोड़कर देखिए,जीवन भी अनमोल है,
जो मिला है सँभालकर जीना ही, सच्चे सुख का मोल है।

