महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
अयोध्या में फरार अभियुक्त पर इनाम बढ़ाया गया।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पहले 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था।अब पुलिस ने इनाम की राशि बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दी है।
थाना इनायतनगर में दर्ज मुकदमे में आरोपी अमित कुमार उर्फ कल्लू फरार चल रहा है।
आरोपी के खिलाफ मु०अ०सं० 593/2025 दर्ज है।
मुकदमा धारा 87 और 137(2) बीएनएस के तहत पंजीकृत है।
फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।
आरोपी अमित कुमार उर्फ कल्लू, पुत्र ओम प्रकाश यादव उर्फ कुन्ने है।
आरोपी धौरहरा मुकुन्दहा, पूरे बनहा, पोस्ट कुरावन का निवासी है।
आरोपी का थाना क्षेत्र खण्डासा, जनपद अयोध्या है।


