• About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Friday, July 24, 2026
  • Login
  • Register
Page3News Worldwide
  • Home
  • E-Paper
  • Subscriptions
  • Countries
    • USA
    • Canada
    • India
    • Balochistan
    • Thailand
    • UK
    • Australia
  • Language Wise News
    • Thai News
    • Punjabi News
    • Hindi News
  • Other News
    • World News
    • Latest Movie Reviews
    • Culture
    • Finance
    • Hollywood
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Lifestyle
    • Fashion
    • food
    • Health
    • Travel
    • Politics
    • Science
    • Tech
  • Multilingual Editorial
    • English Editorials
    • Thai Editorials
    • Hindi Editorials
    • Punjabi Editorials
    • Page3News Special
No Result
View All Result
  • Home
  • E-Paper
  • Subscriptions
  • Countries
    • USA
    • Canada
    • India
    • Balochistan
    • Thailand
    • UK
    • Australia
  • Language Wise News
    • Thai News
    • Punjabi News
    • Hindi News
  • Other News
    • World News
    • Latest Movie Reviews
    • Culture
    • Finance
    • Hollywood
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Lifestyle
    • Fashion
    • food
    • Health
    • Travel
    • Politics
    • Science
    • Tech
  • Multilingual Editorial
    • English Editorials
    • Thai Editorials
    • Hindi Editorials
    • Punjabi Editorials
    • Page3News Special
No Result
View All Result
Page3News Worldwide
No Result
View All Result
Home Hindi Editorials

आयकर (द्वितीय संशोधन) नियम, 2026: स्पेसिफाइड फंड की नई परिभाषा- क्या भारत वैश्विक निवेश का नया केंद्र बनने की ओर? -समग्र व्यापक विश्लेषण

by Page 3 News International Desk
July 24, 2026
in Hindi Editorials, Hindi News
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsappShare on TelegramShare on LineShare on Email

कर सुधारों का नया अध्याय, निवेशकों को नई स्पष्टता और विकसित भारत -2047 की दिशा में एक निर्णायक कदम

आयकर (द्वितीय संशोधन) नियम, 2026 हमें यह संदेश देता है कि आर्थिक महाशक्ति बनने की यात्रा केवल बड़े बजट और विशाल परियोजनाओं से नहीं, बल्कि समय पर किए गए सटीक कानूनी सुधारों से भी तय होती है -एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानीं गोंदिया महाराष्ट्र

गोंदिया – वैश्विक स्तरपर भारत ने पिछले एक दशक में कर सुधारों को केवल राजस्व संग्रह का माध्यम नहीं, बल्कि आर्थिक विकास,वैश्विक निवेश आकर्षण और ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस का महत्वपूर्ण आधार बनाया है। वस्तु एवं सेवा कर (ज़ीएसटी), फेसलेस असेसमेंट, डिजिटल टैक्स प्रशासन,नई आयकर व्यवस्था और गिफ्ट सिटी जैसे अनेक सुधारों के बाद अब आयकर (द्वितीय संशोधन) नियम, 2026 के माध्यम से केंद्र सरकार ने स्पेसिफाइड फंड की परिभाषा में संशोधन कर एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पहली दृष्टि में यह परिवर्तन तकनीकी और सीमित प्रतीत हो सकता है, किंतु गहराई से देखने पर यह स्पष्ट होता है कि इसका प्रभाव भारत में विदेशी निवेश,पूंजी बाजार, अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवाओं और विकसित भारत-2047 की रणनीति पर व्यापक रूप से पड़ने वाला है। अभी भारत सेहत पूरी दुनिया देख रही है कि 20 जुलाई 2026 से यूजीसी नीट पेपर लेक्स सहित अन्य मुद्दों पर जोरदार तरीके से हंगामें के कारण संसद बाधित चल रही है कोई कामकाज नहीं हो रहा है। आज गुरुवार 23 जुलाई 2026 को भी पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर संसद के दोनों सदनों में भारी हंगामा हुआ। लगातार हंगामे के कारण पहले सुबह 11 से 12 फिर 2 बजे और राज्यसभा की कार्यवाही पूरे दिन के लिए बिना कोई कामकाज किए शुक्रवार 24 जुलाई 2026 तक स्थगित कर दी गई।ठीक यही स्थिति उच्च सदन में भी रही। विपक्ष के हंगामे के बीच कार्यवाही बार-बार बाधित हुई। शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़े विपक्ष के विरोध के कारण कार्यवाही अंततः शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।मैं एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानीं गोंदिया महाराष्ट्र कर विशेष्य व अधिवक्ता होने के नाते बता दूं क़ि यह संशोधन केवल कर नियमों की भाषा बदलने तक सीमित नहीं है,बल्कि यह भारत की उस दीर्घकालिक आर्थिक सोच का हिस्सा है जिसके अंतर्गत देश स्वयं को एशिया के प्रमुख वित्तीय केंद्र के रूप में स्थापित करना चाहता है। वैश्विक पूंजी आज ऐसे देशों की तलाश में है जहाँ कानून स्पष्ट हों,कर व्यवस्था स्थिर हो और निवेशकों को अनिश्चितताओं से मुक्त वातावरण मिले। यही उद्देश्य इस संशोधन के मूल में दिखाई देता है।
साथियों स्पेसिफाइड फंड क्या है और इसकी आवश्यकता क्यों पड़ी? इसको समझने की करें तो आयकर अधिनियम के अंतर्गत स्पेसिफाइड फंड ऐसी निवेश इकाइयों को कहा जाता है जिन्हें विशेष कर लाभ और नियामकीय सुविधा प्रदान की जाती है, विशेषकर उन फंडों को जो भारत में विदेशी निवेश को आकर्षित करते हैं। समय के साथ निवेश संरचनाएँ बदलती गईं, नए वित्तीय उत्पाद विकसित हुए और वैश्विक निवेशकों की आवश्यकताएँ भी परिवर्तित हुईं। ऐसे में पुरानी परिभाषा कई स्थानों पर अस्पष्टता उत्पन्न कर रही थी, जिसके कारण कर विवाद, व्याख्या संबंधी मतभेद और निवेश निर्णयों में अनिश्चितता पैदा हो रही थी।सरकार ने इन्हीं व्यावहारिक कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए स्पेसिफाइड फंड की परिभाषा को अधिक स्पष्ट, व्यापक और आधुनिक बनाया है ताकि पात्र संस्थाओं की पहचान में भ्रम समाप्त हो और निवेशकों को नियमों का पूर्वानुमानित लाभ सटिका से मिल सके।
साथियों बात अगर हम कर कानूनों में स्पष्टता ही सबसे बड़ी पारदर्शिता को समझने की करें तो अंतरराष्ट्रीय निवेशक किसी भी देश में निवेश करने से पहले केवल कर की दर नहीं देखते,बल्कि यह भी देखते हैं कि कर कानून कितने स्पष्ट, स्थिर और न्यायसंगत हैं।यदि नियमों की अलग-अलग व्याख्या संभव हो, तो भविष्य में विवाद की संभावना बढ़ जाती है और निवेशक ऐसे बाजारों से दूरी बनाने लगते हैं।भारत लंबे समय से टैक्स सर्टिआएंनिटी अर्थात कर संबंधी निश्चितता पर बल देता रहा है। आयकर (द्वितीय संशोधन) नियम, 2026 इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह संदेश देता है कि भारत केवल निवेश आमंत्रित नहीं कर रहा, बल्कि निवेशकों के लिए पूर्वानुमेय और भरोसेमंद कर वातावरण भी तैयार कर रहा है।
साथियों बात अगर हम गिफ्ट सिटी को मिलेगा नया बल इसको समझने की करें तो गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (गिफ्ट सिटी) को भारत का वैश्विक वित्तीय सेवा केंद्र बनाने की महत्वाकांक्षी योजना वर्षों से चल रही है।इसके लिए सरकार ने अनेक कर रियायतें, नियामकीय छूट और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप व्यवस्था विकसित की है।स्पेसिफाइड फंड की नई परिभाषा गिफ्ट सिटी में संचालित निवेश फंडों को अधिक स्पष्ट कानूनी आधार प्रदान करती है। इससे विदेशी फंड प्रबंधकों,निवेश सलाहकारों और वैश्विक पूंजी संस्थानों का विश्वास बढ़ेगा। यदि यह सुधार प्रभावी ढंग से लागू होता है,तो गिफ्ट सिटी भविष्य में दुबई,सिंगापुर और हांगकांग जैसे वित्तीय केंद्रों के साथ अधिक प्रतिस्पर्धी स्थिति में आ सकता है।
साथियों बात अगर हमविदेशी निवेशकों को क्या लाभ मिलेगा? इसको समझने की करें तो वैश्विक निवेशक सदैव ऐसे देशों को प्राथमिकता देते हैं जहाँ कर नीति स्थिर हो और कानून की व्याख्या स्पष्ट हो।संशोधित नियमों से पात्र फंडों की पहचान आसान होगी,कर लाभों की पात्रता स्पष्ट होगी और अनुपालन की जटिलता कम होगी।इसका परिणाम यह हो सकता है कि विदेशी संस्थागत निवेशक वैकल्पिक निवेश फंड,संप्रभु निधियाँ तथा वैश्विक निवेश कंपनियाँ भारत को दीर्घकालिक निवेश गंतव्य के रूप में और अधिक गंभीरता से देखें। पूंजी प्रवाह बढ़ने से भारतीय उद्योग,अवसंरचना, स्टार्टअप और पूंजी बाजार को नई ऊर्जा सटीकता से मिल सकती है।
साथियों बातें अगर हम भारतीय अर्थव्यवस्था पर संभावित प्रभाव को समझने की करें तो भारत पाँच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने तथा विकसित भारत-2047 के लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इस यात्रा में घरेलू बचत के साथ-साथ वैश्विक पूंजी की भी महत्वपूर्ण भूमिका होगी।यदि कर कानून सरल,पारदर्शी और निवेश- अनुकूल होंगे,तो भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश पोर्टफोलियो निवेश तथा दीर्घकालिक संस्थागत निवेश में वृद्धि संभव है।इससे रोजगार,औद्योगिक उत्पादन, नवाचार और वित्तीय बाजारों की गहराई बढ़ेगी। आर्थिक दृष्टि से यह संशोधन केवल कर नियम नहीं, बल्कि विकास रणनीति का एक महत्वपूर्ण स्तंभ सिद्ध हो सकता है।
साथियों बात अगर हम इस कानून से क्या चुनौतियाँ भी हैं? इसको समझने की करें तो हर कर सुधार के साथ कुछ व्यावहारिक चुनौतियाँ भी जुड़ी होती हैं।नई परिभाषा लागू होने के बाद यह सुनिश्चित करना होगा कि आयकर विभाग,नियामक संस्थाएँ और निवेशक सभी इसकी एक समान व्याख्या करें। यदि विभिन्न प्राधिकरण अलग-अलग दृष्टिकोण अपनाते हैं, तो वही समस्या पुनः उत्पन्न हो सकती है जिसे समाप्त करने के लिए संशोधन किया गया है।इसके अतिरिक्त छोटे निवेश फंडों और कर सलाहकारों को नए नियमों के अनुरूप प्रशिक्षण और मार्गदर्शन उपलब्ध कराना भी आवश्यक होगा। प्रभावी कार्यान्वयन ही किसी भी कानूनी सुधार की वास्तविक सफलता तय करता है।
साथियों बात अगर हम वैश्विक प्रतिस्पर्धा में भारत की स्थिति को समझने की करें तोआज विश्व के अनेक देश विदेशी पूंजी आकर्षित करने के लिए कर सुधारों की प्रतिस्पर्धा में लगे हैं। सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात, आयरलैंड और लक्ज़मबर्ग जैसे देशों ने स्पष्ट और स्थिर कर नीतियों के कारण वैश्विक निवेशकों का विश्वास अर्जित किया है।भारत के पास विशाल उपभोक्ता बाजार, मजबूत डिजिटल अवसंरचना, कुशल मानव संसाधन और लोकतांत्रिक शासन प्रणाली जैसी बड़ी शक्तियाँ हैं। यदि इनके साथ कर कानूनों में निरंतर सुधार और नीति स्थिरता भी जुड़ती रही,तो भारत वैश्विक निवेश मानचित्र पर और अधिक मजबूत स्थान प्राप्त कर सकता है।आधुनिक कर कानूनों का उद्देश्य केवल सरकार के लिए राजस्व एकत्र करना नहीं है। उनका उद्देश्य ऐसा वातावरण बनाना भी है जिसमें उद्योग, निवेशक और नागरिक सभी विश्वास के साथ आर्थिक गतिविधियाँ कर सकें।आयकर (द्वितीय संशोधन) नियम, 2026 इसी व्यापक सोच का प्रतीक है। यह दिखाता है कि सरकार कर प्रशासन को अधिक पारदर्शी, सरल और निवेश- अनुकूल बनाने के प्रयास में निरंतर आगे बढ़ रही है। यदि भविष्य में भी इसी प्रकार समय- समय पर स्पष्टता आधारित सुधार होते रहे, तो भारत का वित्तीय तंत्र अधिक मजबूत और प्रतिस्पर्धी बनेगा।
अतः अगर हम उपरोक्त पूरे विवरण का अध्ययन कर इसका विश्लेषण करें तो हम पाएंगे कि विकसित भारत की दिशा में एक शांत लेकिन ऐतिहासिक कदम इतिहास गवाह है कि किसी भी विकसित राष्ट्र की आर्थिक शक्ति केवल उसके उद्योगों या प्राकृतिक संसाधनों पर आधारित नहीं होती, बल्कि उसके कानूनों की स्पष्टता, संस्थागत विश्वसनीयता और नीति स्थिरता पर भी निर्भर करती है। आयकर (द्वितीय संशोधन) नियम,2026 में स्पेसिफाइड फंड की नई परिभाषा इसी सिद्धांत को व्यवहार में उतारने का प्रयास है।यद्यपि यह संशोधन सामान्य नागरिक की दृष्टि में तकनीकी प्रतीत हो सकता है, किंतु अंतरराष्ट्रीय निवेशकों, वित्तीय संस्थानों और नीति विशेषज्ञों के लिए इसका महत्व अत्यंत व्यापक है। यदि इसका प्रभावी क्रियान्वयन होता है और भविष्य में भी इसी प्रकार पारदर्शी एवं पूर्वानुमेय कर सुधार जारी रहते हैं, तो भारत न केवल वैश्विक निवेश का विश्वसनीय केंद्र बन सकता है, बल्कि विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में भी एक निर्णायक बढ़त हासिल कर सकता है।यह संशोधन हमें यह संदेश देता है कि आर्थिक महाशक्ति बनने की यात्रा केवल बड़े बजट और विशाल परियोजनाओं से नहीं, बल्कि समय पर किए गए सटीक कानूनी सुधारों से भी तय होती है।

संकलनकर्ता लेखक-क़र विशेषज्ञ स्तंभकार साहित्यकार अंतरराष्ट्रीय लेखक चिंतक कवि संगीत माध्यमा सीए (एटीसी) एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानीं गोंदिया महाराष्ट्र 9226229318

RelatedPosts

कविता – मन में करुणा रखिए आवेश नहीं

विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में धर्म मंडतम मे हुई संतों की अहम बैठक

एक पेड़ मां के नाम पुलिसकर्मियों ने पुलिस लाइन में किया पौधारोपण

WhatsApp Image 2026 07 23 at 6.15.43 PM

Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.

Unsubscribe
Page 3 News International Desk

Page 3 News International Desk

The Page 3 News is a Multilingual Worldwide daily newspaper founded in 2021. It is published in Bangkok, Thailand by the Page 3 News Thai Limited Partnership. Page 3 News is available to the world in all the three formats i.e. e-Paper, digital and print. The Page 3 News is having offices in many countries like Thailand, India, Canada, USA, etc. and is currently published in English, Thai, Hindi and Punjabi languages.

Related Posts

कविता – मन में करुणा रखिए आवेश नहीं

by Page 3 News International Desk
July 24, 2026
0
1

अपने भीतर करुणा रखिए,आवेश को दूर बहा दीजिए,बादल बनकर जीवन को शीतलता का वर दीजिए।वर्षा की कोमल बूँदों से ही...

विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में धर्म मंडतम मे हुई संतों की अहम बैठक

by Page 3 News International Desk
July 24, 2026
0
3

महेंद्र त्रिपाठीअयोध्या।मणिराम दास छावनी स्थित धर्म मंडपम में विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में सैकड़ों संतों की अहम बैठक हुई।...

एक पेड़ मां के नाम पुलिसकर्मियों ने पुलिस लाइन में किया पौधारोपण

by Page 3 News International Desk
July 24, 2026
0
9

महेंद्र त्रिपाठीअयोध्या के पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय में नियुक्त सब इंस्पेक्टर रणजीत यादव ने खाकी के साथियों संग रिजर्व पुलिस लाइन...

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है ग्रीन टेंपल : महापौर

by Page 3 News International Desk
July 24, 2026
0
6

अरबिंद आश्रम अयोध्या में ग्रीन टेंपल का विकास महेंद्र त्रिपाठीअयोध्या। शहर स्थित अरबिंद आश्रम में विकसित ग्रीन टेंपल का उद्घाटन...

अच्छी वर्षा और खुशहाली की कामना को लेकर बालाजी की छतरी में वृष्टि यज्ञ शुरू

by Page 3 News International Desk
July 24, 2026
0
1

हनुमान जी महाराज के सान्निध्य में गूंज रहे वैदिक मंत्र, क्षेत्र में सुख-समृद्धि की प्रार्थना रिपोर्टर सुभाष व्यासशाहपुरा, क्षेत्र में...

कविता – तेरा भाणा मीठा लागे

by Page 3 News International Desk
July 23, 2026
0
3

तेरा भाणा मीठा लागे,हर पल तेरा नाम,सुख हो चाहे दुःख की बेला,तू ही मेरा धाम।तेरी रज़ा में शांति मिलती,मिटता मन...

Facebook Twitter Youtube Instagram Tumblr Pinterest

Page 3 News Multilingual Worldwide

The Page 3 News is a Multilingual Worldwide daily newspaper founded in 2021. It is published in Bangkok, Thailand by the Page 3 News Thai Limited Partnership. Page 3 News is available to the world in all the three formats i.e. e-Paper, digital and print.

The Page 3 News is having offices in many countries like Thailand, India, Canada, USA, etc. and is currently published in English, Thai, Hindi and Punjabi languages.

Category

Calanderwise News

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    

© 2024 Page 3 News - First Multilingual Worldwide Newspaper based in Thailand.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

*By registering into our website, you agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.
All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Subscriptions
  • E-Paper
  • World News
  • Balochistan
  • USA
  • India
  • Thailand
  • Canada
  • UK
  • Australia
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Page 3 News - First Multilingual Worldwide Newspaper based in Thailand.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.