महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या

अयोध्या नगर निगम ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 के तहत “गंदगी पर प्रहार” अभियान की शुरुआत की।
अभियान का उद्देश्य अयोध्या को स्वच्छता के क्षेत्र में देश के अग्रणी शहरों में शामिल करना है।
नगर निगम ने शहरवासियों से भी स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील की है।
महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के लगभग 400 स्थानों पर एक साथ सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
यह विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा और शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने पर जोर दिया जाएगा।
अभियान की शुरुआत राम की पैड़ी और नया घाट क्षेत्र से की गई।
नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार, अपर नगर आयुक्त और सहायक नगर आयुक्त सहित नगर निगम के अधिकारी अभियान में शामिल रहे।
हजारों की संख्या में सफाई कर्मियों ने विभिन्न क्षेत्रों में सफाई कार्य किया।
नगर निगम के सभी 60 वार्डों में व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान संचालित किया गया।
सभी वार्डों के पार्षद अपनी-अपनी टीमों के साथ सुबह 7 बजे से ही सफाई अभियान में जुटे रहे।
अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने भी सफाई अभियान में अपनी सहभागिता दिखाई।