महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
रामलला के भोग प्रसाद को जल्द ही खाद्य एवं औषधि विभाग की ओर से गुणवत्ता प्रमाणपत्र मिलेगा।
प्रमाणन प्रक्रिया के तहत बुधवार को प्री-ऑडिट की शुरुआत की गई।
खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम राम मंदिर परिसर पहुंची।
ऑडिट के लिए नामित एजेंसियां ऑडिट एडिटोरियल क्वालिटी प्राइवेट लिमिटेड और एसडी ग्लोबल भी मौजूद रहीं।
टीम ने मंदिर की रसोई और गोदाम का निरीक्षण किया।
प्रसाद तैयार करने वाले सभी फूड हैंडलर्स को विशेष ट्रेनिंग दी गई।
मेडिकल टीम ने सभी फूड हैंडलर्स का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया।
जांच में सभी फूड हैंडलर्स स्वस्थ पाए गए।
28 मई को पोस्ट-ऑडिट होगा, जिसके बाद पूरी रिपोर्ट खाद्य विभाग की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।
सहायक आयुक्त मानिकचंद सिंह के अनुसार अपलोड होने के 56 घंटे बाद राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को गुणवत्ता प्रमाणपत्र सौंप दिया जाएगा।