महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है।
बढ़ती भीड़ के साथ मोबाइल चोरी और गुम होने की घटनाएं भी बढ़ीं।
श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।
अयोध्या पुलिस ने इन शिकायतों पर सक्रियता से कार्रवाई की।
सीईआईआर पोर्टल व सर्विलांस के माध्यम से पुलिस ने बरामद किए 203 मोबाइल
बरामद मोबाइलों की कुल कीमत लगभग 30 लाख 45 हजार रुपये है।
सर्विलांस टीम और थानों की मदद से मोबाइल ट्रेस किए गए।
विभिन्न जिलों और राज्यों से आए श्रद्धालुओं के मोबाइल भी बरामद हुए।
एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने मीडिया के सामने मोबाइल वापस सौंपे।