द्वारिका शारदा एवं ज्योतिष पीठाधीश्वर शंकराचार्य प्रज्ञानानंद महाराज से हाल ही में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबीर पाल ने मुलाकात कर आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान आध्यात्मिक और सामाजिक विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान सुबीर पाल ने देश में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने और सामाजिक उत्थान के विभिन्न पहलुओं पर शंकराचार्य जी से मार्गदर्शन लिया। इस पर शंकराचार्य प्रज्ञानानंद महाराज ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और उन्हें सशक्त बनाना वर्तमान समय की प्रमुख आवश्यकता है।

इस अवसर पर इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड विमेन एंटरप्रेन्योर्स द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की गई। शंकराचार्य जी ने संगठन को समाज सेवा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में निरंतर कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का माहौल आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मकता से परिपूर्ण रहा। उपस्थित लोगों ने आशीर्वाद प्राप्त कर अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने का संकल्प लिया।