महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
हरियाणा सरकार की “मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना” के तहत 800 बुजुर्ग अयोध्या पहुंचे।
श्रद्धालु विशेष ट्रेन से अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से रवाना हुए।
अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया।
ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से श्रद्धालुओं का अभिनंदन हुआ।
श्रद्धालुओं ने नरेंद्र मोदी और नायब सिंह सैनी का आभार जताया।
सात जिलों से आए बुजुर्गों के लिए मुफ्त यात्रा, भोजन और ठहरने की व्यवस्था की गई।
श्रद्धालु आज सरयू तट की संध्या आरती में शामिल हुए
कल सुबह सरयू नदी में स्नान करेंगे।
इसके बाद राम मंदिर में रामलला के दर्शन करेंगे।