महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या अखिल भारतीय चाणक्य परिषद एवं श्री श्री परशुराम सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय संरक्षक एवं अध्यक्ष पंडित कृपा निधान तिवारी के नेतृत्व में 2 दिवसीय 29, 30 मार्च को निशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम सूर्यकुंड मंदिर परिसर दर्शन नगर में आयोजित किया जा रहा है जिसमें पहले दिन 29 अप्रैल को पंचांग पूजन व 16 वर्ष से अधिक ब्राह्मण बटुकों का प्रायश्चित कार्यक्रम तथा 30 मार्च को सुबह 8:00 बजे से सभी का सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार होगा ।
जिसमें परिषद द्वारा अधिक से अधिक भाग लेने की अपील की जाती है यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम के मुख्य यजमान पंडित कृपा निधान तिवारी सपत्नीक होंगे इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति पुरस्कृत मुख्य आचार्य श्री नारायण झा वैदिक होंगे जो 16 वर्ष से अधिक आयु के ब्राह्मण वटुकों को शुद्धिकरण करके संस्कारवान बनाएंगे और अगले दिन 30 मार्च को विधि विधान से धार्मिक कर्मकांड के अनुसार यज्ञोपवीत संस्कार कराया जाएगा जिसमें भाग लेने वाले ब्राह्मण बटुको को संस्कारित करके समाज के मुख्य धारा से जोड़ने का काम अखिल भारतीय चाणक्य परिषद लगभग स्थापना कल से तीन दशक पूर्व से अयोध्या धाम के महान आचार्य अखिल भारतीय चाणक्य परिषद के संस्थापक पंडित बैजनाथ द्विवेदी के परिकल्पनाओं को उनके शिष्य श्री तिवारी समाज को संस्कारवान बनाने का कार्य कर रहे हैं
अयोध्या मनोनीत पार्षदों का शपथ ग्रहण आज
महेंद्र त्रिपाठी अयोध्या भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष महानगर के 10 पार्षदों को उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास विभाग...