महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
कोतवाली नगर पुलिस ने टप्पेबाजी करने वाले गिरोह के 3 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी भाजपा कार्यालय के पास से की गई।
आरोपियों के पास से ₹6200 नकद, एक अवैध असलहा और एक स्विफ्ट डिजायर कार बरामद हुई।
मामले का खुलासा सीओ सिटी श्रीएस त्रिपाठी ने किया।
गोसाईगंज के एक व्यक्ति ने टैक्सी ली थी।
ड्राइवर ने चेकिंग का बहाना बनाकर कहा कि पैसा लिफाफे में रखकर डैशबोर्ड में रख दें।
पीड़ित के पास करीब ₹20,000 थे, जिसे उसने लिफाफे में रख दिया।
उतरते समय टप्पेबाजों ने चालाकी से लिफाफा बदल दिया और फरार हो गए।
पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज किया गया।
जांच के बाद पुलिस ने गिरोह का पर्दाफाश कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी प्रयागराज और प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं।
दो आरोपियों पर पहले से प्रयागराज और लखनऊ में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।