महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
पूराकलंदर थाना क्षेत्र के बहुत चर्चित सामूहिक दुष्कर्म भदरसा कस्बे का मामला.
सपा नेता मोईद खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं।
भाजपा नेत्री मंजू निषाद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया।
मुकदमा मोईद खान के बेटे जहीर खान के खिलाफ दर्ज हुआ है।
आरोप है कि सोशल मीडिया के माध्यम से जान से मारने की धमकी दी गई।
मंजू निषाद का कहना है कि नुकसान की भरपाई न करने पर हत्या की धमकी दी गई।
भाजपा नेत्री ने मामले की शिकायत प्रदेश के मत्स्य मंत्री संजय निषाद से की।
मंत्री के निर्देश के बाद पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कहा गया।
पूरा कलंदर थाना प्रभारी मनोज कुमार शर्मा ने मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि की।
पुलिस ने जहीर खान के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।