• About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Thursday, February 26, 2026
  • Login
  • Register
Page3News Worldwide
  • Home
  • Page 3 Family
    • E-Paper
    • E-Magazine
    • Management Team
  • Subscriptions
  • Countries
    • USA
    • Canada
    • India
    • Balochistan
    • Thailand
    • UK
    • Australia
  • Language Wise News
    • Thai News
    • Punjabi News
    • Hindi News
  • Other News
    • World News
    • Latest Movie Reviews
    • Culture
    • Finance
    • Hollywood
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Lifestyle
    • Fashion
    • food
    • Health
    • Travel
    • Politics
    • Science
    • Tech
  • Multilingual Editorial
    • English Editorials
    • Thai Editorials
    • Hindi Editorials
    • Punjabi Editorials
    • Page3News Special
No Result
View All Result
  • Home
  • Page 3 Family
    • E-Paper
    • E-Magazine
    • Management Team
  • Subscriptions
  • Countries
    • USA
    • Canada
    • India
    • Balochistan
    • Thailand
    • UK
    • Australia
  • Language Wise News
    • Thai News
    • Punjabi News
    • Hindi News
  • Other News
    • World News
    • Latest Movie Reviews
    • Culture
    • Finance
    • Hollywood
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Lifestyle
    • Fashion
    • food
    • Health
    • Travel
    • Politics
    • Science
    • Tech
  • Multilingual Editorial
    • English Editorials
    • Thai Editorials
    • Hindi Editorials
    • Punjabi Editorials
    • Page3News Special
No Result
View All Result
Page3News Worldwide
No Result
View All Result
Home Hindi Editorials

अभिवादनशीलस्य नित्यं वृद्धोंसेविन: चत्वारि तस्य वर्धन्ते आयुर्विद्या यशो बलम

by Page 3 News International Desk
February 26, 2026
in Hindi Editorials
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsappShare on TelegramShare on LineShare on Email

बड़े बुजुर्गों की सेवा करने से सेवक क़ी आयु, विद्या, यश और बल ये चार चीजें हमेशा बढ़ती हैं। 

बुजुर्ग कुल और वंश का प्रतिष्ठित और पूज्य व्यक्ति

बड़े बुजुर्ग हमारी धरोहर हैं इन्हें भौतिक सुख सुविधाओं से अधिक अपनों के साथ की ज़रूरत होती है -एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी गोंदिया महाराष्ट्र

गोंदिया – बड़े बुजुर्गों और हमारी पिछली पीढ़ियों से अक्सर हम सतयुग और कलयुग का नाम सुनते आ रहे हैं जिसे समझने के लिए हमें भारतीय कवि गीतकार प्रदीप के भजन देख तेरे संसार की हालत क्या हो गई भगवान कितना बदल गया इंसान और आज के इस इंसान को ये क्या हो गया इसका पुराना प्यार कहां पर खो गया,को सुनकर खासकर वर्तमान पीढ़ी के युवाओं को रेखांकित करना समय की मांग है। वैसे तो परिस्थितियों के अनुसार स्थितियां बदलती रहती है परंतु मैं एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानीं गोंदिया महाराष्ट्र यह मानता हूं कि हमारे बड़े बुजुर्गों के प्रति सोच में बदलाव को सभी ने एक साथ मिलकर रोकना होगा क्योंकि हमारे बड़े बुजुर्ग कुल और वंश का एक प्रतिष्ठित और पूज्य व्यक्तित्व हैं। वह हमारी धरोहर हैं, इन्हें भौतिक सुख सुविधाओं से अधिक अपनों के साथ की ज़रूरत होती है। हमारे युवाओं को यह समझना होगा कि हमारे बड़े बुजुर्ग वह पेड़ है जो थोड़े कड़वे हो सकते हैं लेकिन इनके फल बहुत मीठे होते हैं, इसके दो कदम आगे इनकी छांव का कोई मुकाबला कभी भी नहीं हो सकता।
साथियों बात अगर हम हमारे बड़े बुजुर्ग रूपी धरोहर को सुरक्षित रखने की करें तो हम सबको मिलकर इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाने होंगे हमारी सोच को इनके प्रति सकारात्मक बनाए रखना होगा पाश्चात्य और नए जमाने की सोच को विराम देना होगा क्योंकि सांस्कृतिक श्लोकों में भी आया है, अभिवादनशीलस्य नित्यं वृद्धोंसेविन:चत्वारि तस्य वर्धन्ते आयुर्विद्या यशो बलम!!अर्थात जो बुजुर्ग वृद्धजनों विनम्र और नित्य अनुभवी लोगों की सेवा करते हैं उनकी चार चीजें हमेशा बढ़ती रहती हैं -आयु विद्या यश और बल ! पर अफसोस इस बात का है कि यह चारों चीजें सभी को चाहिए लेकिन!! वृद्ध जनों बुजुर्गों अनुभवी सम्मानित लोगों की सेवा कोई नहीं करना चाहता है !

साथियों हाल ही में, बुजुर्गों के लिए कार्यरत स्वयंसेवी संस्था हेल्पएज इंडिया द्वारा 4.5 हजार लोगों पर किए गए एक सर्वेक्षण के अनुसार जो प्रमुख तथ्य सामने आए वे इस प्रकार हैं:-सर्वेक्षण के मुताबिक देश के 19 शहरों में बुजुर्गों की स्थिति सबसे ज्यादा चिंताजनक है। उनमें मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर प्रमुख हैं। बुजुर्गों को प्रश्नावली भरने को दी गई थी, उसमें लगभग 44 फ़ीसदी लोगों ने यह स्वीकारा कि सार्वजनिक स्थलों पर उनके साथ बुरा व्यवहार किया जाता है।देश के 53 फ़ीसदी बुजुर्ग ऐसा मानते हैं कि समाज में उनके साथ भेदभाव किया जाता है।सार्वजनिक स्थलों पर किसी बात की जानकारी मांगने पर 64 फ़ीसदी लोग उनके साथ बुरे लहजे में बात करते हैं।सार्वजनिक स्थलों की लाइन में आगे खड़े होने पर 12 फ़ीसदी बुजुर्गों को आसपास मौजूद लोगों की उग्र प्रतिक्रिया देनी पड़ती है। सर्वेक्षण की रिपोर्ट के मुताबिक मेंटिनेस एंड वेलफेयर ऑफ सीनियर सिटीजन एक्ट पर सही ढंग से अमल नहीं हो रहा।
साथियों बात अगर हम बड़े बुजुर्गों के महत्व की करें तो, इंसान सब कुछ भूल सकता है, लेकिन अपने पूर्वज नहीं। इनके बिना हमारा इतिहास बिल्कुल बेकार है और इतिहास बोध से कटे हुए समाज जड़ों से टूटे हुए पेड़ के समान होते हैं। जिस घर के अंदर बड़े बुजुर्गों का आदर और सम्मान नहीं किया जाता उस परिवार में सुख, समृद्धि, संतुष्टि और स्वाभिमान कभी नहीं आ सकता। बुजुर्ग हमारा स्वाभिमान होते हैं। बुजुर्ग हमारी धरोहर है। उन्हें सहेजने की जरूरत होती है। अगर हम परिवार में स्थाई रूप से सुख-शांति और समृद्धि पाना चाहते हैं, तो परिवार में बुजुर्गों का सम्मान अवश्य करें। हम सब कुछ बदल सकते हैं, लेकिन पूर्वज नहीं। हम उन्हें छोड़कर इतिहास बोध से कट जाते है। हमारे बड़े बुजुर्ग हमारे धरोहर है इन्हें सहेज कर रखना सम्मानीत करते रहना से हमें हर पल कुछ ना कुछ सीखने का मिलता है लंबी उम्र गुजार चुके इन बुजुर्गों के अनुभव का लाभ मिलता है यही नहीं किसी भी आपदा के समय किस प्रकार से धैर्य के साथ काम करना है उस दौरान हमें इनके अनुभवों का लाभ मिलता है।
साथियों बात अगर हम वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए ढलती उम्र में प्रवेश करने वाले सभी मनीषियों को अपने भविष्य की आर्थिक सुरक्षा के बारे में शुरू से ही तैयारी करनी चाहिए, ताकि रिटायरमेंट के बाद व्यक्ति अपनी जरूरतें खुद पूरी कर सके शुरू से ही अपने सामाजिक संबंधों को बेहतर बनाने की कोशिश करनी चाहिए। ऐसे रिश्ते किसी इन्वेस्टमेंट की तरह होते हैं। जिनके लिए नियमित रूप से थोड़ा समय और पैसे खर्च करने की जरूरत होती है। यह बात हमेशा याद रखें कि वृद्धावस्था में पुराने दोस्त रिश्तेदार और पड़ोसी ही मददगार होते हैं। आजकल ज्यादातर परिवारों में एक या दो ही संताने होती है। अगर उन्हें कैरियर की वजह किसी दूसरे शहर या देश में शिफ्ट होना पड़े तो ऐसी स्थिति के लिए माता-पिता को पहले से ही मानसिक रूप से तैयार रहना चाहिए। बुजुर्गों को अपना सामाजिक दायरा विस्तृत करना चाहिए सबसे जरूरी बात यह है कि बुजुर्ग अपनी बढ़ती उम्र को बीमारी ना समझें और जहां तक संभव हो सामाजिक रूप से सक्रिय रहने की कोशिश करें। हां जब उनका शरीर थकने लगे तो ऐसी स्थिति में संतानों को भी यह बात नहीं भूलनी चाहिए कि चाहे कितनी भी व्यस्तता क्यों ना हो। अंतत: बुजुर्ग माता-पिता उन्हीं की जिम्मेदारी हैं। चाहे कितनी भी व्यस्तता हो कम से कम सुबह और रात को सोने से पहले उनके साथ बातचीत के लिए 10-15 मिनट जरूर निकालें। लंच टाइम में अगर आप उनसे केवल इतना ही पूछ लें कि ‘आपने खाना खाया या नहीं’ ऐसी छोटी-छोटी बातों से भी उन्हें बहुत खुशी मिलती है।
साथियों हमें अपने बच्चों को शुरू से ही ग्रैंडपेरेंट्स का सम्मान करना सिखाएं। अगर दोनों पीढ़ियां एक-दूसरे की जरूरतों और भावनाओं का ख्याल रखना सीख जाएं तो इससे कई समस्याएं अपने आप दूर हो जाएंगी। बुजुर्गों को भी आराम और पर्सनल स्पेस की जरूरत होती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए आजकल महानगरों के अपार्टमेंट्स में एक ही साथ दो फ्लैट की बुकिंग का चलन बढ़ रहा है ताकि दोनों पीढ़ियों की जीवन शैली में अंतर की वजह से किसी को असुविधा ना हो। अपने बेटे के पास वाले फ्लैट में रहने की वजह से बुजुर्ग भी खुद को अकेला महसूस नहीं करते।
साथियों बात अगर हम इस समस्या को गहराई से देखने की करेंगे तो, सिर्फ परिवारों के टूटने से दिक्कतें बढ़ी हैं और भाइयों के बीच होने वाले संपत्ति विवाद की वजह से बुजुर्ग माता-पिता को घर से बेदखल करने के मामले सामने आ रहे हैं। हालांकि इस एक्ट के प्रावधानों की व्याख्या करते हुए हाईकोर्ट ने कहा था कि अगर बेटा या बेटी अपने अभिभावक को प्रताड़ित करता है तो माता-पिता उसे अपनी संपत्ति से बेदखल कर सकते हैं।
अतः अगर हम उपरोक्त पूरे विवरण का अध्ययन कर उसका विश्लेषण करें तो हम पाएंगे कि बुजुर्ग कुल और वंश का प्रतिष्ठित और पूज्य व्यक्ति है। बड़े बुजुर्ग हमारी धरोहर हैं इन्हें भौतिक सुख सुविधाओं से अधिक अपनों के साथ की जरूरत होती है हमारे बड़े बुजुर्ग वह पेड़ हैं जो थोड़े कड़वे हो सकते हैं लेकिन इनके फल बहुत मीठे होते हैं और इनकी छांव का तो कोई मुकाबला नहीं है।

RelatedPosts

विनम्रता जीवन की सफ़लता का मूल मंत्र

भारत-इज़राइल सामरिक समीकरण, हेक्सागन की अवधारणा से भूचाल-मुस्लिम देशों की एकता को विभाजित करने क़े कयास-दक्षिण एशिया- मध्य पूर्व की नई भू-राजनीति -समग्र अंतरराष्ट्रीय विश्लेषण

एआई कंपनी के एक बयान से शेयर बाजार में भूचाल- निवेशकों का निर्णय तर्कसंगत गणनाओं के साथ मनोवैज्ञानिक संकेतों से भी प्रभावित होता है- 24 फरवरी 2026 की गिरावट का अंतरराष्ट्रीय विश्लेषण

kishanchand sanmukhadas Bhawnani 2
संकलनकर्ता लेखक – क़र विशेषज्ञ स्तंभकार साहित्यकार अंतरराष्ट्रीय लेखक चिंतक कवि संगीत माध्यम सीए (एटीसी) एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानीं गोंदिया महाराष्ट्र 9359653465

Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.

Unsubscribe
Page 3 News International Desk

Page 3 News International Desk

The Page 3 News is a Multilingual Worldwide daily newspaper founded in 2021. It is published in Bangkok, Thailand by the Page 3 News Thai Limited Partnership. Page 3 News is available to the world in all the three formats i.e. e-Paper, digital and print. The Page 3 News is having offices in many countries like Thailand, India, Canada, USA, etc. and is currently published in English, Thai, Hindi and Punjabi languages.

Related Posts

विनम्रता जीवन की सफ़लता का मूल मंत्र

by Page 3 News International Desk
February 26, 2026
0
0

वैश्विक मानवीय गुणों में से एक विनम्रता- यह मानव जीवन का बहुमूल्य श्रंगार,श्रेष्ठ गुणवत्ता अस्त्र विनम्रता गुण जिसने ग्रहण किया...

भारत-इज़राइल सामरिक समीकरण, हेक्सागन की अवधारणा से भूचाल-मुस्लिम देशों की एकता को विभाजित करने क़े कयास-दक्षिण एशिया- मध्य पूर्व की नई भू-राजनीति -समग्र अंतरराष्ट्रीय विश्लेषण

by Page 3 News International Desk
February 26, 2026
0
0

संभवतःहेक्सागनका घोषित उद्देश्य कट्टरपंथी शक्तियों, विशेषकर ईरान-समर्थित नेटवर्क और उग्रवादी संगठनों के विरुद्ध समन्वित रणनीति बनाना है भारत-इज़राइल संबंधों की...

एआई कंपनी के एक बयान से शेयर बाजार में भूचाल- निवेशकों का निर्णय तर्कसंगत गणनाओं के साथ मनोवैज्ञानिक संकेतों से भी प्रभावित होता है- 24 फरवरी 2026 की गिरावट का अंतरराष्ट्रीय विश्लेषण

by Page 3 News International Desk
February 25, 2026
0
1

वर्तमान परिदृश्य में,जब वैश्विक स्तरपर अनिश्चितता का वातावरण है, भारतीय बाज़ार में अपेक्षा से अधिक उतार चढ़ाव देखा जा रहा...

भावनानी के भाव – सट्टेबाज़ी

by Page 3 News International Desk
February 24, 2026
0
0

मैं हूं बहुत बड़ा काम काजीमेरा घर परिवार है मुझसे राजीऐशो आराम देता हूं पलटा के बाज़ीमाहिर हूं करता हूं...

भावनानी के भाव-सच्चाई को लेखनी से सलाम करते हैं

by Page 3 News International Desk
February 24, 2026
0
0

सच्चाई को लेखनी से सलाम करते हैंउनकी लेखनी अस्त्र महत्वपूर्ण कलम हैबुराई का धागा तीव्र कलम अस्त्र से काटते हैंलेखक...

होली महोत्सव 24 फरवरी से 3 मार्च 2026- होलाष्टक से धूलिवंदन तक-चंद्रग्रहण,आस्था, ज्योतिष और व्यवहारिकता के बीच संतुलन

by Page 3 News International Desk
February 24, 2026
0
4

होली केवल भारत तक सीमित नहीं,बल्कि विश्वभर में बसे भारतीय समुदायों और विदेशी पर्यटकों को भी आकर्षित करता है। होलाष्टक...

Facebook Twitter Youtube Instagram Tumblr Pinterest

Page 3 News Multilingual Worldwide

The Page 3 News is a Multilingual Worldwide daily newspaper founded in 2021. It is published in Bangkok, Thailand by the Page 3 News Thai Limited Partnership. Page 3 News is available to the world in all the three formats i.e. e-Paper, digital and print.

The Page 3 News is having offices in many countries like Thailand, India, Canada, USA, etc. and is currently published in English, Thai, Hindi and Punjabi languages.

Category

Calanderwise News

February 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728 
« Jan    

© 2024 Page 3 News - First Multilingual Worldwide Newspaper based in Thailand.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

*By registering into our website, you agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.
All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • E-Magazine
  • Management Team
  • Subscriptions
  • E-Paper
  • World News
  • Balochistan
  • USA
  • India
  • Thailand
  • Canada
  • UK
  • Australia
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Page 3 News - First Multilingual Worldwide Newspaper based in Thailand.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.