महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
एआई समिट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को विधायक अभय सिंह ने गलत ठहराया।
स्वास्थ्य मेले में शामिल होने पहुंचे अभय सिंह ने कहा कि कांग्रेस का कदम लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है।
उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की गतिविधियां राष्ट्रहित के विरुद्ध हैं।
अभय सिंह ने कहा कि कांग्रेस का यह आचरण राष्ट्र विरोधी ताकतों को मजबूत करने वाला है।
उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के सहयोगी दल भी अब उनके इस कदम की निंदा करने को तैयार हैं।
यूजीसी नियमों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट पहले ही इस मामले में स्टे दे चुका है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि न्याय सभी वर्गों—एससी, ओबीसी और सवर्ण—के साथ समान रूप से होना चाहिए।
अभय सिंह ने कहा कि झूठी शिकायत करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
संबंधित कमेटी में सभी समाज के लोगों की बराबर भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग की।
उन्होंने यूजीसी नियम में दो संशोधन किए जाने की वकालत करते हुए खुद को इन बदलावों का पक्षधर बताया।