महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
देवकाली स्थित MIS International school के होनहार छात्र अर्पित जायसवाल पुत्र राजेश जायसवाल, ने JEE एडवांस्ड परीक्षा में 99.52 पर्सेंटाइल प्राप्त कर अयोध्या जनपद में top किया है।
अर्पित MIS इंटरनेशनल स्कूल, अयोध्या के विद्यार्थी हैं। उनकी इस सफलता पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के प्रबंधक सलिल जी, प्रधानाचार्या सरिता जी ने अर्पित को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि अर्पित अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
MIS इंटरनेशनल स्कूल का प्रबंधन जिस मेहनत, अनुशासन और दूरदृष्टि के साथ छात्रों पर कार्य कर रहा है, अर्पित जायसवाल की सफलता उसी सतत प्रयास का परिणाम है।
अर्पित जायसवाल की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार और विद्यालय के लिए, बल्कि पूरे अयोध्या जनपद के लिए गर्व की बात।
